: उत्तर प्रदेश की लखनऊ में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। लखनऊ बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन के आह्वान पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता विधानसभा का घेराव करने पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार करते हुए आगे बढ़ते रहे। वकीलों का कहना है कि जब तक उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कानून नहीं बनाया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

आखिर क्यों नाराज हैं वकील?
वकीलों की नाराजगी (की मुख्य वजह अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं होना है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अवनीश दीक्षित के मुताबिक, हापुड़ में हुई घटना के बाद वकीलों की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का एक ड्राफ्ट तैयार किया गया था, लेकिन अब तक इसे लागू करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इससे वकीलों के बीच असुरक्षा का माहौल बन रहा है। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष कानून की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:
सरकार के सामने रखी ये मांग
प्रदर्शन कर रहे वकीलों की मांग है कि सरकार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का तैयार ड्राफ्ट उनके सामने रखे और जल्द से जल्द इसे लागू करे। लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिस तरह दलित उत्पीड़न के मामलों में एससीएसटी एक्ट बनाया गया है, उसी तरह अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए भी विशेष कानून बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वकील लोगों को न्याय दिलाने का काम करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी है।
मांग पूरी नहीं हुई तो होगी अधिवक्ता महापंचायत
वकीलों ने साफ कर दिया है कि विधानसभा घेराव के बाद भी अगर सरकार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की दिशा में कदम नहीं उठाती है तो लखनऊ में अधिवक्ता महापंचायत बुलाई जाएगी। बताया गया है कि बीते दिनों कानपुर में हुए अधिवेशन के बाद ही शनिवार को विधानसभा घेराव का फैसला लिया गया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब सबकी नजर सरकार के रुख पर है। देखना होगा कि वकीलों के इस प्रदर्शन के बाद अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर सरकार क्या कदम उठाती है।
ये भी पढ़ें:



