Himachal Se: Shani Vakri 2026: शनि ग्रह जब अपनी चाल बदलता है तो इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। कुछ राशियों के लिए शनि की चाल परेशानी बढ़ाने वाली साबित होती है तो कुछ के लिए बेहद सकारात्मक रहती है। शनि 27 जुलाई को अपनी उल्टी चाल शुरू करने जा रहे हैं यानी इस दिन शनि वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार शनि की ये चाल कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाली है। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Shani Vakri 2026: वक्री शनि इन 4 राशि वालों को बनाने जा रहे हैं धनवान, क्या आपकी राशि है इसमें?​
Shani Vakri 2026: वक्री शनि इन 4 राशि वालों को बनाने जा रहे हैं धनवान, क्या आपकी राशि है इसमें?​

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। लंबे समय से फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोल्डन समय रहेगा। शनि की उल्टी चाल आपको मालामाल कर देगी। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग विदेशों से जुड़ा व्यापार कर रहे हैं उन्हें छप्परफाड़ मुनाफा मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी शनि की वक्री चाल शुभ दिखाई दे रही है। आपकी सुखसुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नया मकान या लग्जरी गाड़ी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। लंबे समय से चल रही कोई बीमारी ठीक हो सकती है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना लाभकारी रहेगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। कोर्टकचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। निवेश से आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।