: के 21 नवंबर 2026 को लखनऊ दौरे को लेकर राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। पीएम मोदी चौराहे से गोमतीनगर नए ओवरब्रिज की ओर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा।

लोहिया संस्थान तिराहे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की तरफ वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।

पिकप ओवरब्रिज दोराहे से प्रतिष्ठान की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा।

कठौता चौराहे से विजयीपुर अंडरपास होकर प्रतिष्ठान जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी।

बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से प्रतिष्ठान की ओर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा।

समिट बिल्डिंग तिराहे से विजयीपुर शहीद पथ अंडरपास सर्विस रोड पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

न्यू हाईकोर्ट मोड़ से प्रतिष्ठान चौराहे की ओर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा।

मेघा मोटर्स और हयात होटल तिराहे से प्रतिष्ठान की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।

कमता और पॉलीटेक्निक की तरफ भी बदलेगा ट्रैफिक

कमता और पॉलीटेक्निक इलाके में भी यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

कमता शहीद पथ तिराहे से विजयीपुर अंडरपास तक सर्विस रोड और शहीद पथ पर यातायात बंद रहेगा।

पॉलीटेक्निक से लोहिया पथ होते हुए हजरतगंज की ओर जाने वाले वाहनों को अनुमति नहीं होगी।

अयोध्या और बाराबंकी की तरफ से आने वाली बसों और भारी वाहनों को कमता की ओर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इन वाहनों को किसान पथ के रास्ते भेजा जाएगा।

शहीद पथ पर कई जगहों से एंट्री बंद

शहीद पथ पर भी कई स्थानों से वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। अय्यप्पा, हुसेड़िया, मलेशेमऊ, सीएमएस, नीलमथा, जीडी गोयनका, लुलु मॉल, मेदांता और अंसल अंडरपास से शहीद पथ पर चढ़ने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा अहिमामऊ अंडरपास की तरफ से भी आवाजाही बंद रहेगी।

ये भी पढ़ें:

इन वैकल्पिक रास्तों से कर सकेंगे सफर

डायवर्जन के दौरान वाहन चालक पॉलीटेक्निक, चिनहट तिराहा, कठौता, हुसेड़िया, कमता, भूतनाथ, बादशाहनगर, निशातगंज, किसान पथ, पुलिस इन्क्लेव और गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

लोहिया अस्पताल जाने वालों के लिए विशेष व्यवस्था

लोहिया अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी न हो, इसके लिए अलग व्यवस्था की गई है। अस्पताल जाने वाले वाहन पिकप ढाल से नीचे उतरकर पहले तिराहे से बाएं मुड़ेंगे और गेट नंबर1 से अस्पताल में प्रवेश कर सकेंगे।

एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को मिलेगी छूट

ट्रैफिक प्रतिबंध के दौरान एंबुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को छूट दी गई है। जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक पुलिस इन वाहनों को सुरक्षित तरीके से निकलवाएगी।

ट्रैफिक से जुड़ी परेशानी पर यहां करें संपर्क

डायवर्जन के दौरान किसी तरह की परेशानी या रूट से जुड़ी जानकारी के लिए लोग ट्रैफिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

ट्रैफिक कंट्रोल रूम हेल्पलाइन: 9454405155

प्रधानमंत्री के दौरे के चलते शहर में सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचें और अपने सफर के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

ये भी पढ़ें: