अगर आप नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Oben Electric ने अपनी नई Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू कर दी है. सबसे पहले यह बाइक बेंगलुरु के ग्राहकों को दी जा रही है. कंपनी का कहना है कि जल्द ही देशभर में अपने सभी शोरूम के जरिए इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी.

Oben Electric के अनुसार, मई 2026 में लॉन्च होने के बाद सिर्फ 15 दिनों के अंदर इस बाइक को 25,000 से ज्यादा बुकिंग मिली थी. ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए कंपनी अब तेजी से डिलीवरी बढ़ा रही है.

कई शहरों में होगी डिलीवरी

फिलहाल कंपनी के देशभर में 150 से ज्यादा शोरूम हैं. आने वाले हफ्तों में इन सभी जगहों पर Rorr Evo की डिलीवरी शुरू की जाएगी. की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हर साल 1 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक बाइक बनाने की क्षमता रखती है. यही वजह है कि कंपनी बड़े स्तर पर ग्राहकों तक बाइक पहुंचाने की तैयारी कर रही है.

इस समय Oben Electric 18 राज्यों के 90 से ज्यादा शहरों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है. कंपनी का टारगेट ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपनी इलेक्ट्रिक बाइक पहुंचाना है.

दमदार बैटरी और लंबी रेंज

की एक्सशोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये रखी गई है. इसमें 9kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जिसे 3.4kWh की लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी से जोड़ा गया है.

कंपनी का दावा है कि यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक की रेंज देती है. इसकी अधिकतम रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा है. वहीं, यह सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है.अगर बैटरी चार्ज करने की बात करें, तो फास्ट चार्जिंग की मदद से इसे 90 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.

मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स

Rorr Evo में कई आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें कंपनी की AI आधारित SmartIQ तकनीक मिलती है, जो जरूरत के अनुसार बाइक की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है और रेंज बढ़ाने में मदद करती है.

इसके अलावा बाइक में 5 इंच की TFT स्क्रीन, टर्नबायटर्न नेविगेशन, ओवरदएयर सॉफ्टवेयर अपडेट, जियोफेंसिंग, रिमोट इमोबिलाइजेशन, फॉल डिटेक्शन और इमरजेंसी SOS जैसे कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं.

इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में बढ़ रही मांग

कंपनी का मानना है कि भारत में इलेक्ट्रिक बाइक की मांग लगातार बढ़ रही है. अभी देश में दोपहिया वाहनों की बिक्री में मोटरसाइकिलों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है, लेकिन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का बाजार अभी शुरुआती दौर में है. ऐसे में Rorr Evo जैसी नई और लंबी रेंज वाली बाइक इस सेगमेंट को तेजी से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है.