Sangli Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड का मामला अभी ताजा ही है कि महाराष्ट्र के सांगली जिले में प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति की हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से कर दी। चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी ने झूठी कहानी भी रची, लेकिन पुलिस को शक होने पर जांच का रुख बदला गया और पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

सांगली में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, झूठी कहानी रचकर पुलिस को किया गुमराह​
सांगली में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, झूठी कहानी रचकर पुलिस को किया गुमराह​

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पल्लवी सर्जे और उसके प्रेमी दीपक आजमाने के रूप में हुई है, जबकि मृतक का नाम आनंदा सर्जे है। आनंदा एक कपड़ा दुकान में काम करता था। उसी दुकान में दीपक भी नौकरी करता था। इसी दौरान दीपक और आनंदा की पत्नी पल्लवी के बीच प्रेम संबंध बन गए।

नींद में मौत का झूठा दावा

पुलिस के अनुसार, आनंदा को शराब की लत थी और वह नशे की हालत में अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था तथा उसका मानसिक और करता था। इसी वजह से पल्लवी और उसके प्रेमी दीपक ने आनंदा की हत्या की साजिश रची।

जांच में निकला गला दबाकर हत्या का सच

घटना वाले दिन आनंदा की मौत को स्वाभाविक दिखाने के लिए यह कहानी बनाई गई कि उसकी नींद में ही मृत्यु हो गई। शुरुआत में परिजनों और पड़ोसियों को भी यह लगी। हालांकि, कुछ परिस्थितियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों के बयानों में विरोधाभास मिला। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर खुलासा हुआ कि आनंदा की गला दबाकर हत्या की गई थी।