Wednesday, April 8, 2026
Health

कष्ट नहीं, वरदान है शनि की साढ़ेसाती! साढ़े 7 साल बाद मिलती है अपार सफलता, पैसा, जानें असली राज!..

कष्ट नहीं, वरदान है शनि की साढ़ेसाती! साढ़े 7 साल बाद मिलती है अपार सफलता, पैसा, जानें असली राज!..
कष्ट नहीं, वरदान है शनि की साढ़ेसाती! साढ़े 7 साल बाद मिलती है अपार सफलता, पैसा, जानें असली राज!..

साढ़ेसाती का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर की भावना आ जाती है क्‍योंकि इस दौरान शनि व्‍यक्ति के कर्मों पर सीधी नजर रखते हैं. साथ ही जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ हो उन्‍हें आर्थिक, शारीरिक, मानसिक समस्‍याएं देते हैं. करियर तबाह कर देते हैं और भी कई मुसीबतें देते हैं. लेकिन शनि की साढ़ेसाती शुभ फल भी देती है. इतना ही नहीं साढ़ेसाती के साढ़े 7 साल के दौरान व्‍यक्ति कई कष्‍ट झेलता है जिससे उसकी पर्सनालिटी में कई सकारात्‍मक बदलाव आते हैं. नतीजतन, साढ़ेसाती के बाद उसे हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है.

शनि को लेकर भ्रम
शनि को ज्‍योतिष में न्‍याय का देवता और दंडाधिकारी कहा गया है. यानी कि गलत काम करने वालों को शनि दंड देते हैं. ये बात सही है कि जिस व्‍यक्ति पर शनि की टेढ़ी नजर पड़ जाए वह रातों रात बर्बाद हो जाता है. लेकिन शनि कर्मफल दाता भी हैं और अच्‍छे काम करने वालों को शुभ फल देते हैं. उन्‍हें फर्श से उठाकर अर्श पर बिठा देते हैं. इसलिए साढ़ेसाती के दौरान झूठ बोलने, छल-कपट करने, असहायों का अपमान करने, अधीनस्‍थों का शोषण, महिला-बुजुर्गों का निरादर करने, नश करने जैसे काम गलती से भी न करें, ऐसे लोग शनि को सख्‍त नापसंद हैं.

साढ़ेसाती का लाभ
शनि न्‍याय, मेहनत, कर्म, अनुशासन के कारक हैं. साढ़ेसाती के दौरान शनि बहुत कष्‍ट देते हैं, लेकिन जो व्‍यक्ति इस दौरान बिन रुके मेहनत करता रहता है, अच्‍छे काम करता है, अनुशासित जीवन जीता है, अच्‍छा आचरण करता है, वह इस साढ़ेसाती के दौरान सोने की तरह तपकर निकलता है. उसकी पर्सनालिटी में अलग ही निखार आता है. उसकी ये खूबियां उसकी बड़ी सफलता का आधार बनती हैं. शनि उसकी मेहनत का फल उसे बड़ी सफलता और धन-समृद्धि के रूप में देते हैं. इसलिए साढ़ेसाती खत्‍म होने के बाद व्‍यक्ति खूब सफलता पाता है.

अपने-पराए की पहचान
साढ़ेसाती के दौरान करियर में बाधा आना, बार-बार असफलता मिलना आर्थिक तंगी होना, बीमारियां होना, रिश्‍तों में कड़वाहट आना आम बात है. साढ़ेसाती का समय व्‍यक्ति को अपने-पराए की पहचान करा देता है. कई बार व्‍यक्ति लोगों के रूखे व्‍यवहार से निराश होकर अलग-थलग हो जाता है. वह खुद पर फोकस करता है, अपने काम में मेहनत करता है. यह सब उसे बड़ी उपलब्धियां हासिल करने में मदद करता है.

इन लोगों को मिलता है साढ़ेसाती का बड़ा लाभ
ज्‍योतिषाचार्यों के अनुसार शनि देव उन लोगों को बहुत प्रेम करते हैं जो –
– सात्विक जीवन जीते हैं. अच्‍छे काम और आचरण करते हैं.
– गरीब-असहाय लोगों की मदद करते हैं.
– अनुशासित होकर जीवन जीते हैं और मेहनत करते हैं. ऐसे लोगों को शनि की साढ़ेसाती के दौरान भी फायदा मिलता है और खत्‍म होती साढ़ेसाती तो नौकरी-व्‍यापार में उन्‍नति, अपार धन-समृद्धि आदि के रूप में बड़ा तोहफा देकर जाती है.
– इसके अलावा मकर, कुंभ, वृषभ, तुला राशि वालों के लिए भी साढ़ेसाती शुभ रहती है. मकर-कुंभ के स्‍वामी शनि हैं और वृषभ व तुला राशि के स्‍वामी शुक्र ग्रह हैं, जो शनि के मित्र हैं.

शनि के उपाय
साढ़ेसाती के दौरान शनि की विशेष कृपा पाने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं. जैसे- हनुमान जी की पूजा करें. शनि देव बजरंगबली के भक्‍तों को कभी कष्‍ट नहीं देते हैं. हर शनिवार और मंगलवार हनुमान मंदिर जाएं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. गरीबों की मदद करें.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply