Driving Licence Suspension: अगर आप सड़क पर वाहन चलाते हैं तो ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के बाद जारी हुए चालान को नजरअंदाज कर देते हैं और समय पर उसका भुगतान नहीं करते। लेकिन अब ऐसा करना वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। दरअसल, बारबार ट्रैफिक नियम तोड़ने और पेंडिंग चालान का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। ऐसे वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस तक सस्पेंड या रद्द किया जा सकता है।

यह कार्रवाई बिहार की राजधानी पटना में ट्रैफिक पुलिस की ओर से शुरू की गई है। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा है।

5 या उससे ज्यादा चालान होने पर क्या होगा?

ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती करने का फैसला लिया है, जिनके 5 या उससे ज्यादा चालान कट चुके हैं और उन्होंने अब तक उनका भुगतान नहीं किया है। ऐसे वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने के लिए पुलिस ने जिला परिवहन पदाधिकारी को प्रस्ताव भेजा है।

इसका मतलब है कि अगर किसी वाहन चालक के नाम पर पांच या उससे ज्यादा चालान पेंडिंग हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसलिए अगर आपके वाहन का भी कोई चालान बकाया है तो उसे समय रहते चेक करना और उसका भुगतान करना जरूरी है।

493 वाहन चालकों की हो चुकी है पहचान

अक्टूबर महीने में पटना ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे 493 वाहन की पहचान की है, जिनके पांच या उससे अधिक चालान पेंडिंग हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इन सभी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।

हालांकि, फिलहाल पुलिस की ओर से लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव भेजा गया है। अब परिवहन विभाग इस प्रस्ताव की जांच करेगा और इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यानी लाइसेंस रद्द होने की अंतिम कार्रवाई अभी बाकी है।

घर बैठे कैसे चेक करें पेंडिंग चालान?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी गाड़ी पर कितने चालान पेंडिंग हैं तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ऑनलाइन इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आधिकारिक ईचालान पोर्टल पर जाएं।
2. अब होम पेज पर मौजूद ‘Check Challan Status’ के विकल्प पर क्लिक करें।
3. इसके बाद वाहन नंबर, चालान नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करें।
4. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरें।
5. अब ‘Get Detail’ के विकल्प पर क्लिक करें।
6. इसके बाद आपकी गाड़ी से जुड़े चालान और उनके भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

गलत चालान कटने पर कहां करें शिकायत?

कई बार वाहन चालकों को लगता है कि उनकी गाड़ी का गलत चालान काट दिया गया है। ऐसी स्थिति में चालान को नजरअंदाज करने के बजाय उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक ईचालान पोर्टल पर जाएं। यहां अपना चालान नंबर या वाहन नंबर दर्ज करके चालान की पूरी जानकारी चेक करें। इसके बाद पोर्टल पर मौजूद ‘Grievance’ विकल्प के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करें।

शिकायत करते समय जरूरी दस्तावेज और सबूत भी अपलोड करें, ताकि मामले की जांच की जा सके। इसके अलावा आप पोर्टल के जरिए अपनी शिकायत का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।