समोसे में गांजा भरकर खाते हैं भोजपुरी एक्टर रवि किशन! अखिलेश यादव की करीबी महिला नेता का चौंकानेवाला खुलासा

Kajal Nishad attack ravi kishan: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (Uttar pradesh Assemly Election 2027) में 6-8 महीने का वक्त बचा है, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी से शुरू हो चुका है. ज्यादातर बयानबाजी भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच हो रही है. ताजा मामले में अखिलेश यादव की करीबी नेता काजल निषाद ने गोरखपुर से सांसद रवि किशन पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लगता है भाजपा सांसद रवि किशन समोसे में गांजा भर कर खाते हैं. काजल निषाद का कटाक्ष रवि किशन के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कल्याण मंडपम के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा था कि उन्होंने गोरखपुर स्पेन जैसा नजर आता है. जिन्हें नजर नहीं आता है वो अंधे हैं.

पिछले सप्ताह दिया गया बयान तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, क्षेत्रीय सांसद रवि किशन ने अपने संबोधन के दौरान गोरखपुर की विकास व्यवस्था और बदलती तस्वीर की तारीफ की. इस दौरान सांसद ने कहा कि उन्हें गोरखपुर स्पेन जैसा लगता है. उनके इस अंदाज पर मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य लोग हंसते नजर आए. दरअसल, शनिवार (29 अगस्त, 2026) को गोरखपुर के बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था. कार्यक्रम में भाजपा सांसद रवि किशन और मत्स्य मंत्री संजय निषाद भी मौजूद थे.

इस दौरान अपने संबोधन में रवि किशन ने कहा- ‘हमको गोरखपुर स्मार्ट सिटी लगता है. गोरखपुर स्मार्ट सिटी है. हमको लगा है स्पेन है, हमको लगता है यह अद्भूत जगह है.’ इसके बाद उन्होंने कहा- ‘कोई आंख का अंधा है तो मैं क्या करूं.’ रवि किशन की यह बात सुनकर मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हंसते नजर आए. साथ ही बगल में बैठे अन्य नेता और मंत्री संजय निषाद भी ठहाका लगाने से खुद को नहीं रोक सके.

गोरखपुर स्मार्ट सिटी हवे

यहां तक कि कार्यक्रम का संचालन कर रही महिला एंकर भी सांसद रवि किशन के इस अंदाज पर अपनी हंसी नहीं रोक सकीं. वहीं, सांसद रवि किशन यहीं पर नहीं रुके और उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें गोरखपुर पर गर्व है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी अंदाज में कहा- ‘हमके लागेला गोरखपुर स्पेन है. हमके लागेला गोरखपुर अद्भूत जगह हवे. हमके लागेला कि गोरखपुर स्मार्ट सिटी हवे’.

कभी हत्याओंं का गढ़ था गोरखपुर : रवि किशन

रवि किशन ने ततहा कि गोरखपुर में हुए बदलाव को महसूस किया है. रवि किशन ने कहा कि उनके बयानों पर लगातार टिप्पणियां की जाती हैं, लेकिन अगर उन्होंने गोरखपुर को स्पेन जैसा बताया तो इसमें गलत क्या है. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले गोरखपुर हत्याओं का गढ़ हुआ करता था। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है. इस बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रवि किशन को यूजर जमकर ट्रोल कर रहे हैं. इसी कड़ी में सपा की नेता और अरविंद केजरीवाल की करीबी काजल ने तंज कसते हुए कहा कि रवि किशन तो समोसे में गांजा भरकर खाते हैं.