भारतीय ए टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, जहां पहले भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहले ट्राई सीरीज खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने जीता और ट्राई सीरीज अपने नाम किया, इसके बाद अब भारत और श्रीलंका के बीच 50 ओवर क्रिकेट के बाद अब एकमात्र 4 दिवसीय क्रिकेट खेला जा रहा है.

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने सिर्फ 4 विकेट गंवाकर 333 रन बनाए लिए हैं.
साई के शतक और जुरेल के अर्द्धशतक की बदौलत Team India ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा
भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी, भारत के लिए साई सुदर्शन और आयुष पांडे ने पारी की शुरुआत की, दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान आयुष पांडे सिर्फ 25 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद देवदत्त पड्डीकल बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन सिर्फ 12 रन बनाकर चलते बने.
वहीं इसके बाद आए ऋतुराज गायकवाड़ भी कुछ खास नही कर सके और 53 गेंदों में सिर्फ 22 रन बनाकर चलते बने. हालांकि साई ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा और 175 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 132 रन की शानदार पारी खेली. इसके चलते इंडिया ए ने एक समय 4 विकेट पर 217 रन बना लिए थे.
जुरेल और रशीद ने संभाली टीम इंडिया की पारी
साई सुदर्शन के आउट होने के बाद कप्तान ध्रुव जुरेल और शेख रशीद ने भारत की पारी को संभाला. भारतीय टीम ने इन दोनों की बदौलत पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट गंवाकर 333 रन बना चुकी है. भारतीय कप्तान ध्रुव जुरेल पहले दिन के अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने 138 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 68 रन बनाए, जबकि शेख रशीद भी 92 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद लौटे.
भारतीय टीम अब दूसरे दिन 500 के स्कोर को पार करके पारी का घोषणा करना चाहेगी, जिससे टीम इंडिया को दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए न उतरना पड़े और मैच का लक्ष्य भारत के पक्ष में रहे, श्रीलंका के लिए पहले दिन लेफ्टआर्म स्पिनर दिलुम सुदीरा ने 2 विकेट झटके.



