Jaipur Ecommerce Fraud: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ईकॉमर्स कंपनी के कर्मचारी का फर्जीवाड़ा सामने आया है. कंपनी का नाम है हेडफॉक्स इनोवेशन. पुलिस ने इस फर्जीवाड़े के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है. आरोपियों का नाम सुरेंद्र नागर और सुशील कुमार बुराडिया है. जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन शॉपिंग के पार्सल से महंगे ब्लूटूथ हेलमेट निकालकर उनके स्थान पर सस्ते हेलमेट रख दिए जाते थे.

ग्राहक गलत माल मिलने पर पार्सल लौटा देते थे. इधर गिरोह के सदस्य कम कीमत पर हेलमेट बेच दिया करते थे. ज्योतिनगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की है. हालांकि, पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य आरोपी ईकॉमर्स कंपनी का कर्मचारी है, जिसकी तालश जारी है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से गबन किए गए हेलमेट बरामद किए गए हैं.

हेडफॉक्स कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ

मुख्य आरोपी ग्राहकों के ऑर्डर किए गए हेडफॉक्स कंपनी के करीब 4 हजार रुपये कीमत वाले ब्लूटूथ हेलमेट डिलीवरी से पहले पार्सल से निकाल लेता था. उनके स्थान पर दूसरी कंपनी का सस्ता हेलमेट रख देता था, ताकि पैकिंग और वजन में ये पता न चल सके कि अदलाबदली की गई है. ग्राहक को गलत पार्सल मिलने पर वो कंपनी को लौटा देते थे. इससे हेडफॉक्स कंपनी को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ.

कंपनी के मालिक ने की थाने में शिकायत

गिरोह के अन्य सदस्य निकाले गए हेलमेट को ओएलएक्स पर कं दाम में बेचने का काम करते थे. हेडफॉक्स इनोवेशन कंपनी के मालिक शुभम चौहान से 19 अक्टूबर को ज्योति नगर थाने में शिकायत की थी. इसमें बड़ी संख्या में गलत उत्पाद रिटर्न होने और लाखों रुपयों के हेलमेट गायब होने की शिकायत की गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू की. जांच में पुलिस ने ओएलएक्स पर सस्ते हेलमेट देखने का विज्ञापन मिला.

इसके बाद पुलिस ने विज्ञापन देने वाले सुरेंद्र नागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तब गिरोह का पता चला और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.