भारतीय टीम का प्रदर्शन बीते कुछ खास नजर नही आ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के जब भारतीय टीम का ऐलान किया था, तभी एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम का ऐलान किया था, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए यह खबर सामने आ रही है कि आने वाले समय में टीम में कुछ बड़े बदलाव किए जाने वाले हैं।

तो आइए आपको भी इन बदलाव के बारे आपको भी कुछ खास जानकारी देते हैं और साथ में यह भी बताते है कि किन खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया जाने वाला है।

क्या हो सकते हैं Team India में बदलाव?

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट से इस बारे में जानकारी मिली है कि भारतीय टीम के स्क्वाड में कुछ बदलाव किए जाने वाले हैं, जो कि जो कि एशियम गेम्स को ध्यान में रखे हुए किया जाने वाला है। इसका बड़ा कारण है किए एशियम गेम्स शुरु होने से पहले ही टीम में बदलाव किए जा सकते हैं, अगर एक बार टीम एशिया गेम्स में एंट्री ले लेती है तो इसके बाद BCCI टीम में कोई भी बदलाव नहीं कर सकती है। इसलिए मैनजेंट टीम को जो भी बदालव करने हैं उनके पास अभी मौका है।

क्या संजू सैमसन की हो सकती है टीम इंडिया में वापसी

बीते समय में भारतीय क्रिकेट टीम में संजू सैमसन की स्थान पर टीम में 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को टीम में डेब्यू करने का मौका दिया गया है। ऐसे में अगर वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आते हैं, तो संजू सैमसन के लिए टीम में वापसी करना काफी ज्यादा मुश्किल होने वाला है। हाल ही में बोर्ड ने भी इस बारे में फिरहाल जानकारी दी की संजू को इस दौरे के लिए आराम दिया गया है।

बदल सकता है टीम इंडिया का कप्तान

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का कप्तान बदल सकता है, अगर श्रेयस अय्यर के कप्तानी में बाकि बचे 2 मैचों में से 1 मैच भी टीम इंडिया हारी तो टीम इंडिया का कप्तान बदल सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का एक बार फिर टी20 कप्तान बनाया जा सकता है।

वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुँचाने वाले शुभमन गिल की एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी हो सकती है और उन्हें बतौर कप्तान टीम में शामिल किया जा सकता है, तो वहीं श्रेयस अय्यर को उनका सहायक बनाया जा सकता है।

एशियन गेम्स के लिए Team India का स्क्वाड

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड के बारे में बताए तो उसमें श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा , ईशान किशन , अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, वैभव सुर्यवंशी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीर सिंह, जैसे खिलाड़ियो को टीम में मौका दिया जाने वाला है।