इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको WhatsApp के एक शानदार फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप दोस्त या सहकर्मी द्वारा भेजे गए लंबे-लंबे ऑडियो मैसेज कम समय में सुन सकते हैं।

whatsaap

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको WhatsApp के एक शानदार फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप दोस्त या सहकर्मी द्वारा भेजे गए लंबे-लंबे ऑडियो मैसेज कम समय में सुन सकते हैं। इससे आपका समय भी बचेगा। इसक लिए WhatsApp का ‘Voice Message Speed Controller’ फीचर आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इस इन-बिल्ट फीचर की सहायता से  आप किसी भी ऑडियो मैसेज को 1.5x या 2x की रफ्तार से सुन सकते हैं। 

इस प्रकार से बढ़ा लें वॉइस मैसेज की स्पीड 
इसके लिए सबसे पहले WhatsApp ओपन कर उस चैट में जाएं जहां आपको वॉइस मैसेज मिला है। अब ऑडियो मैसेज को सुनने के लिए Play बटन पर टैप करना होगा। अब ऑडियो बजने के साथ ही वॉइस बार के दाईं ओर लिखे गए ‘1x’  क्लिक कर दें। दूसरी बार क्लिक करने पर ‘2x’ (दोगुना स्पीड) बढ़ जाएगी। आपको इस फीचर का उपयोग जरूर ही करना चाहिए।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।