Badaun Tractor Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। उझानी क्षेत्र में बरेलीमथुरा हाईवे पर करुआ पुल के पास दो ट्रैक्टर चालकों की कथित लापरवाही और रेसबाजी के कारण ईरिक्शा सवार छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी महिलाएं एक परिवार की शादी की रस्म ‘भात’ मांगने के लिए पड़ोसी गांव जा रही थीं।

हाईवे पर रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को रौंदा, भात मांगने जा रही 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत​
हाईवे पर रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को रौंदा, भात मांगने जा रही 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत​

हादसा इतना भीषण था कि ईरिक्शा के परखच्चे उड़ गए और शादी की तैयारियों में जुटा परिवार अचानक मातम में डूब गया। घटना के बाद एक ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरा ट्रैक्टरट्रॉली छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फूलपुर क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के मुताबिक फूलपुर क्षेत्र के करुआ पुल के पास में बुधवार दोपहर हाईवे पर दो आपस में रेस लगा रहे थे। उसी वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टरों ने ईरिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ईरिक्शा के चिथड़े उड़ गए। ईरिक्शा सवार महिलाएं व अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का इलाज जारी

इस दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मचने के बाद आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। जानकारी मिलने पर पहुंची क्षेत्र की थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां 6 महिलाओं को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना में ईरिक्शा चालक सनी, डाल सिंह, समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

भात मांगने जा रही थीं महिलाएं

आपको बता दें कि कछला के मोहल्ला मुरावन नगला निवासी डाल सिंह के बेटे कुंवर पाल की शादी 29 जून को होनी है। जिसके लिए परिवार की महिलाएं शादी की रस्मों को लेकर ‘भात’ मांगने के लिए पड़ोसी गठोना गांव में जा रहीं थी। और रास्ते में इस तरह की दर्दनाक घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और उनके रिश्तेदार भागे दौड़े अस्पताल पहुंचे।

एक ट्रैक्टरट्रॉली छोड़कर तो दूसरा वाहन लेकर भागा

जानकारी के अनुसार दोनों ड्राईवर ट्रैक्टरट्रॉली से उझानी मंडी में मक्का खाली करके वापस उझानी की ओर लौट रहे थे। जिसमें से एक आरोपी चालक मौके पर ही ट्रैक्टरट्रॉली लेकर भाग निकला, तो वहीं दुसरा आरोपी ड्राईवर पकड़े जाने के भय से घटनास्थल पर ही ट्रैक्टरट्रॉली छोड़कर भाग निकला। हालांकि कुछ बाइक सवारों ने दोनों आरोपीयों का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ में नहीं आया।

हादसों मे मृतकों के नाम

  • रेवती पत्नी रामचंद्र निवासी मोहल्ला मुरावन नगला
  • प्रेम देवी पत्नी रामचंद्र सिंह निवासी मोहल्ला मुरावन नगला,
  • नारायणी देवी पत्नी जितेंद्र निवासी गुलाबगड़ी
  • राजकुमारी पत्नी डालसिंह निवासी मोहल्ला मुरावन नगला
  • गंगा श्री पत्नी वीरपाल निवासी मोहल्ला मुरावन नगला
  • आरती देवी

दोनों ट्रैक्टर हाइवे पर लगा रहे थे रेस

इस हादसे को देखने वालों ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर निर्माणाधीन हाइवे पर स्पीड से रेस लगाते हुए एक ही लेन पर आ रहे थे। दोनों चालकों में एक दूसरे से आगे निकलने की जल्दी थी। जैसे ही फूलपुर के पास हाईवे पर सामने से ईरिक्शा आ गया और ट्रैक्टरों चालकों ने एक दूसरे को ओवरटेक किया तो पहले एक ट्रैक्टर ने ईरिक्शा को टक्कर मारी तो दूसरे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। जिससे बड़ा दर्दनाक हादसा घट गया।

 

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

सीओ उझानी सहित क्षेत्र के अन्य पुलिस मौके पर घटना स्थल पे पहुंचे और मुआयना करके , फरार ट्रैक्टर चालकों की खोज शुरू कर दी गई है। वहीं, डीएम और एसएसपी ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना तो, वहीं मीडिया को भी इस घटना की जानकारी दी।