सरकारी टीचर का थप्पड़ कांड! 10वी के छात्र को 39 सेकंड में 17 थप्पड़ मारे, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे | Meerut Teacher Crime News: Government teacher slaps a 10th-grade student 17 times in 39 seconds; video will send shivers down your spine.

Meerut Teacher Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से छात्र के पिटाई के बाद कान का पर्दा फटने का मामला सामने आया था. ऐसे ही शिक्षक के हैवानियत का मामला मेरठ जिले से सामने आया है. 13 साल के छात्र को टीचर ने बेरहमी से पीटा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। टीचर ने 39 सेकंड में 17 थप्पड़ जड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला

टीचर ने 39 सेकंड में 17 थप्पड़ मारे

पूरा मामला हस्तिनापुर कस्बे के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज का है. घटना गुरुवार दोपहर की है. 13 साल का पीड़ित छात्र सागर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 10 वी का छात्र है. उसी स्कूल के शिक्षक ने छात्र को 39 सेकंड में 17 थप्पड़ मारे. इस मामले में छात्र के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

गाल और मुंह पर थप्पड़ बरसाए

शिकायत के अनुसार, मकदूमपुर कॉलोनी में रहने वाले छात्र के पिता ने बताया, उनका बेटा गुरुवार को स्कूल गया था. दोपहर करीब 12 बजे एक टीचर क्लास में आए और पढ़ाई की बात कहकर पीटना शुरू कर दिया. गाल और मुंह पर थप्पड़ बरसाने लगे. छात्र ने रोकने की कोशिश की फिर भी टीचर लगातार उसे पीटते रहे. इतना ही नहीं स्कूल से नाम काटने की धमकी दी.

जब छात्र घर पहुंचा तो अपने साथ हुई आपबीती के बारे में पिता को बताया. जिसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार और थाने में पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

सामने आया सीसीटीवी फुटेज

दुसरी तरफ वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे टीचर छात्र से कहता है, क्या पढ़ रहा है? बता, बता, इतने दिनों से क्या कर रहे हो?” इसके बाद उसे थप्पड़ मारना शुरू कर देते हैं. फिलहाल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.