Mahant Raju Das Challenge Swami Prasad Maurya: अयोध्या की विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी इस पर विवादित टिप्पणी की थी। चढ़ावा चोरी मामले पर स्वामी प्रसाद के ‘ओ भगवान राम उन लुटेरो को सजा नहीं दे पाया । तो आप का भला क्या कर सकता है’ वाले बयान पर अब सरकार के साथसाथ संतों की भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास, स्वामी प्रसाद पर भड़क गए और चुनौती भी दे डाली है। साथ ही मौर्य के खिलाफ कार्रवाई की भी अपील की।

‘हिम्मत है तो इस्लाम पर…’, राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी​
‘हिम्मत है तो इस्लाम पर…’, राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी​

धैर्य रखिए, सब साफ हो जाएगा: राजू दास

अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर मीडिया से बातचीत करते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने कहा कि CM योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हम सभी को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए और सब कुछ साफ हो जाएगा। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मुझे लगता है कि इसमें शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर उन्होनें  कहा कि मामले की जांच हो रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। क्योंकि राम मंदिर आस्था और समर्पण का विषय है।

 महंत ने दी चुनौती

स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी पर महंत राजू दास ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राम मंदिर के नाम पर सनातन और हिंदुत्व को निशाना बनाया जा रहा है। अगर स्वामी प्रसाद मौर्य में हिम्मत है तो उन्हें इस्लाम या किसी अन्य धर्म पर टिप्पणी करनी चाहिए। वे सनातन पर टिप्पणी इसलिए करते हैं क्योंकि हम हिंदू हैं और कुछ नहीं करते। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: On alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement case, Hanumangarhi temple priest Mahant Raju Das says, “CM Yogi Adityanath had said that we should all have some patience and everything will be clear…Eight people have been arrested and I… pic.twitter.com/h19MaudCKF

— ANI UP/Uttarakhand June 27, 2026

स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान

हाल ही में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक सभा को संबोधित करते हुए में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विवादित टिप्पणी की। संबोधने के दौरान उन्होंने कहा कि करोड़ों, करोड़ों रुपया लुटेरे लुट ले गए, राम के मंदिर से लुट ले गए, राम के दरबार से लुट ले गए, चांदी और सोना भी उड़ा ले गए लेकिन ओ भगवान राम उन लुटेरो को सजा नहीं दे पाया । तो आप का भला क्या कर सकता है ? जो अपने मन्दिर की रक्षा नहीं कर सकता ओ आप की रक्षा क्या कर सकता है ? सवाल उठाता है। इसे उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर भी पोस्ट किया। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का खूब विरोध शुरू हो गया।

करोड़ो, करोड़ो रुपया लुटेरे लुट ले गए, राम के मंदिर से लुट ले गए, राम के दरबार से लुट ले गए, चांदी और सोना भी उड़ा ले गए लेकिन ओ भगवान राम उन लुटेरो को सजा नहीं दे पाया । तो आप का भला क्या कर सकता है “https://t.co/hLw6PDF92V”>pic.twitter.com/hLw6PDF92V

— Swami Prasad Maurya June 24, 2026

ये भी पढ़ं

वे शुरू से ही  सनातन विरोधी: BJP सांसद

पूर्व मंत्री के बयान पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य शुरू से ही सनातन के विरोधी रहे हैं। तुष्टिकरण की राजनीति के लिए वे जिस तरह से भगवान पर टिप्पणियां करते हैं, उनका बैकग्राउंड भी वैसा ही रहा है और इसका नतीजा यह है कि आज वे लोग इतिहास के अंधेरे में खो गए हैं। इससे ज्यादा निंदनीय क्या हो सकता है कि जब भी वे कहीं कोई बयान देते हैं तो भगवान के बारे में अभद्र टिप्पणियां करके अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। इसका नतीजा उनके सामने ही है।