अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो इस हफ्ते बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 के बीच बैंकों में कुछ जगहों पर छुट्टी रहेगी. इस दौरान बैंक शाखाएं 2 दिन तक बंद रह सकती हैं. हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में एक जैसी नहीं होगी. कुछ छुट्टियां केवल खास राज्यों और शहरों में लागू होंगी.

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं. इसके अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों में छुट्टी होती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसलिए रविवार, 30 अगस्त को देशभर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहे. अब बैंक शाखाएं सोमवार, 31 अगस्त को सामान्य समय पर खुलेंगी. इस हफ्ते 5 से 6 दिन तक बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चल सकती हैं. खास बात यह है कि 5 सितंबर शनिवार को महीने का पहला शनिवार है, इसलिए उस दिन बैंक खुले रहेंगे.

4 सितंबर को कई शहरों में बैंक बंद

इस हफ्ते की मुख्य छुट्टी 4 सितंबर, शुक्रवार को है. इस दिन जन्माष्टमी के मौके पर कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इनमें अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा जैसे शहर शामिल हैं. इसके बाद 6 सितंबर, रविवार को देशभर में बैंकों की सामान्य साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. यानी अगर आप इन शहरों में रहते हैं और बैंक शाखा में जाकर कोई काम करवाना चाहते हैं, तो 4 सितंबर की छुट्टी को ध्यान में रखना जरूरी है.

अगले हफ्ते भी 3 दिन बंद रहेंगे बैंक

बैंकों की छुट्टियां अगले हफ्ते भी जारी रहेंगी. 7 से 13 सितंबर के बीच बैंक 3 दिन बंद रह सकते हैं. हालांकि, सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी. 11 सितंबर, शुक्रवार को जयपुर नगर निगम के क्षेत्र में होने वाले चुनाव के कारण जयपुर शहर में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 12 सितंबर, शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे. इसी दिन श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि भी है. इसके बाद 13 सितंबर, रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे.

बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेगा ऑनलाइन काम

बैंक की शाखाएं बंद होने का मतलब यह नहीं है कि बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी. छुट्टी के दिन भी ग्राहक UPI, ATM, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा NEFT और RTGS जैसी ऑनलाइन सेवाएं भी उपलब्ध रहती हैं. बैंकिंग ऐप और डिजिटल सेवाएं आमतौर पर 24 घंटे और सातों दिन इस्तेमाल की जा सकती हैं. इसलिए पैसे ट्रांसफर करने या बैलेंस चेक करने जैसे जरूरी काम बैंक की छुट्टी वाले दिन भी ऑनलाइन किए जा सकते हैं.