श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने श्वेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका हर किसी के साथ अफेयर था। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम सीजैन खान संग श्वेता के अफेयर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सिर्फ सीजैन ही नहीं, बल्कि और भी कई लोग थे।

सीजैन खान संग अफेयर पर कही यह बात
राजा चौधरी ने दावा किया कि उस वक्त उन्होंने जो कुछ भी देखा था, वो सब साबित हो चुका था। श्वेता, सीजैन के साथ काम कर रही थीं और उनके घर पर भी रह रही थीं। राजा के मुताबिक, उनके एक कॉमन फ्रेंड ने भी बताया था कि श्वेता उनके साथ आतीजाती थीं। राजा ने यह भी कहा कि खुद सीजैन खान ने भी स्वीकार किया था कि वे दोनों रिलेशनशिप में हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।
सीजैन से हुई बातचीत का किया दावा
राजा चौधरी ने एक पुरानी घटना याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने सीजैन से बात की और पूछा कि वे उनका परिवार क्यों बर्बाद कर रहे हैं, तो सीजैन ने कहा था, “कैसा परिवार? वो तुम्हारे साथ कभी थी ही नहीं, वो शुरू से मेरे साथ है। तुम सिर्फ एक अनपेड नौकर हो।” राजा ने आगे बताया कि श्वेता ने कभी भी इन बातों को नहीं माना और हमेशा यही कहा कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।



