Wednesday, January 21, 2026
CrimeIndiaTrending

सगाई के बाद ही मंगेतर निकला हैवान:ˈ भरोसा जीतकर बनाए अश्लील वीडियो, फिर 1 करोड़ की मांग कर युवती को किया ब्लैकमेल!

सगाई के बाद ही मंगेतर निकला हैवान:ˈ भरोसा जीतकर बनाए अश्लील वीडियो, फिर 1 करोड़ की मांग कर युवती को किया ब्लैकमेल!

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने जिस युवक को अपना होने वाला जीवनसाथी समझकर भरोसा किया, उसी ने उसे ब्लैकमेल कर जिंदगी भर का दर्द दे दिया। पीड़िता की सगाई प्रयागराज निवासी उत्कर्ष अग्रवाल से हो चुकी थी और फरवरी 2026 में शादी तय थी।

सगाई के बाद ही मंगेतर निकला हैवान:ˈ भरोसा जीतकर बनाए अश्लील वीडियो, फिर 1 करोड़ की मांग कर युवती को किया ब्लैकमेल!

पीड़िता (नाम बदला हुआ) के अनुसार, सगाई के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान उत्कर्ष ने उसे अपने भरोसे में लेकर वीडियो कॉल के दौरान उसकी निजी और आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग कर ली। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शुरुआत में युवती को इस बात का अंदेशा तक नहीं था कि उसका मंगेतर इस हद तक गिर सकता है।

आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद उत्कर्ष ने असली रंग दिखाया और उन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दहेज के तौर पर 1 करोड़ रुपये की मांग करने लगा। जब युवती और उसके परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार किया, तो शादी तोड़ने और बदनाम करने की धमकियां दी जाने लगीं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि सगाई के समय आरोपी पक्ष को नकद पैसे और सोने के गहने भी दिए गए थे। इसके बावजूद लालच खत्म नहीं हुआ। विरोध करने पर युवक के पिता शोभित अग्रवाल ने अभद्र व्यवहार किया, जबकि मां शिप्रा अग्रवाल और बहन नियति अग्रवाल ने भी फोन कर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

परिवार जब प्रयागराज स्थित आरोपी के घर पहुंचा तो वहां भी उन्हें अपमानित किया गया और साफ कह दिया गया कि अगर रकम नहीं मिली तो सगाई तोड़ दी जाएगी और लड़की को बदनाम कर दिया जाएगा। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उत्कर्ष अग्रवाल, उसके पिता, मां और बहन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दहेज मांगने के आरोपों की जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई होगी।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply