CJP Goa Politics: गोवा में आदिवासियों की जमीन, रोजगार और अधिकारों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में आदिवासियों की जमीन बिल्डरों और पूंजीपतियों को दी जा रही है। करापुर गांव का मुद्दा उठाते हुए पार्टी ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सुविधाओं पर भी सवाल खड़े किए। CJP ने आने वाले चुनावों को लेकर गोवा के लोगों से अपील की है कि वे उन्हीं राजनीतिक दलों को वोट दें, जो उनके नागरिक घोषणापत्र की मांगें स्वीकार करें।

Goa में आदिवासियों की जमीन छीनने का आरोप, CJP के संस्थापक Abhijeet Dipke ने सरकार को घेरा
गोवा की राजधानी पणजी में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने राज्य प्रशासन पर आदिवासी समुदायों की जमीन छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि करापुर गांव की जमीन मंत्रियों के करीबी… pic.twitter.com/uP5GuFYji1
— Bansal News Official November 23, 2026
आदिवासियों की जमीन को लेकर सरकार पर आरोप
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि सरकार आदिवासियों के अधिकार और उनकी जमीन छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि करापुर में गांव की जमीन मंत्रियों के उन दोस्तों को दे दी गई है, जो बिल्डर हैं। दिपके के मुताबिक, आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए।
गौरीश गडी पर हमले का मामला उठाया
अभिजीत दिपके ने करापुर पर हुए हमले का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रहे गडी पर भूमाफिया ने बेरहमी से हमला किया। उनके सिर पर आठ टांके आए और हाथ भी टूट गया। दिपके ने उन्हें तत्काल सुरक्षा देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि गडी पर दोबारा हमला होता है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। दिपके ने करापुर की स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, गांव के लोगों को गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने के लिए करीब डेढ़ घंटे का सफर करना पड़ता है।
दो महीने में जारी होगा घोषणापत्र
CJP नेता सौरभ दास ने कहा कि गोवा के मूल निवासी और आदिवासी समुदाय लंबे समय से अपने अधिकारों के हनन का सामना कर रहे हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने 39A के मुद्दे को पूरे गोवा के लिए बड़ी चिंता बताया। सौरभ दास के मुताबिक, अगले दो महीनों के भीतर CJP की गोवा टीम नागरिक घोषणापत्र जारी करेगी। इसमें आदिवासी समुदायों के अधिकारों और 39A से जुड़े मुद्दों को शामिल किया जाएगा।
किस पार्टी को वोट देने की अपील की?
CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर नागरिक घोषणापत्र तैयार करेगी। इसमें लोगों की मांगों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि आने वाले चुनावों में गोवा के लोग उन्हीं राजनीतिक दलों को वोट दें, जो इस घोषणापत्र की मांगों से सहमत हों।
मांग नहीं मानी तो वोट नहीं
CJP ने गोवा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एक्ट की धारा 39A ( को रद्द करने की मांग को नागरिक घोषणापत्र का पहला एजेंडा बनाया है। आशुतोष रांका ने कहा कि जो भी नेता इस मांग से सहमत नहीं होगा, उसे वोट न दिया जाए। सौरभ दास ने भी कहा कि गोवा में वोट मांगने वाली हर राजनीतिक पार्टी को घोषणापत्र में शामिल मांगों को स्वीकार करना होगा।



