टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले ने सभी को हिलाकर रख दिया. अचानक हुई फायरिंग में एक्टर के हाथ और सीने पर चोट लगी है. वहीं उनके ड्राइवर के हाथ में गोली लगी. चोटिल होने के बावजूद एक्टर अपने घायल ड्राइवर को खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल लेकर पहुंचे. बॉलीवुड में टाइगर की गिनती उन अभिनेताओं में होती है जो एक्टिंग के अलावा गजब की फुर्ती और जबरदस्त फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. इसके पीछे का सीक्रेट है अपनी डाइट और वर्कआउट ट्रेनिंग को लेकर डिसिप्लिन रखना. तो चलिए जान लेते हैं कि टाइगर श्रॉफ अपनी डाइट में क्याक्या शामिल करते हैं. उनका फिटनेस रूटीन कैसा होता है.

टाइगर श्रॉफ ने MensXP को दिए इंटरव्यू में अपनी फिटनेस के बारे में बताया था, जिसमें उनका कहना था कि आप शॉर्टकट से कुछ हासिल नहीं कर सकते हैं. फिट रहने के लिए आपको लंबे समय तक मेहनत करनी होती है. उन्होंने ये भी बताया कि वो अपनी फिटनेस ट्रेनिंग या वर्कआउट के लिए कितने ज्यादा डेडिकेटेड हैं. तो चलिए जान लेते हैं विस्तार से.
हर दिन करते हैं ट्रेनिंग
टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिटनेस पर बात करते हुए इस इंटरव्यू में कहा था, “मैं हर दिन ट्रेनिंग करता हूं, क्योंकि यह मेरे लिए जीवन जीने का एक तरीका है और अगर मैं ट्रेनिंग नहीं करता तो मैं बहुत बेचैन हो जाता हूं. तो इससे मैं आगे बढ़ता रहता हूं, बोर नहीं होता. बस किसी तरह की एक्टिविटी हर दिन करनी है. यह डांसिंग हो सकती है, मार्शल आर्ट्स हो सकता है, जिम जाना हो सकता है, कोई खेल खेलना हो सकता है.
टाइगर श्रॉफ के फिटनेस आइडल कौन हैं?
उन्होंने अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए ये भी कहा कि वो हमेशा से कुछ अलग होना चाहते थे. चीजों को अलग तरह से करना चाहते थे और सबसे अलग दिखना चाहते थे. टाइगर श्रॉफ ने इन लोगों के बारे में ताया जो उनके लिए इंस्पिरेशन हैं. उन्होंने ऋतिक रोशन को लेकर कहा, “मैं उन्हें अपना आदर्श मानता हूं और उनसे प्रेरणा लेता हूं. इसके अलावा सुष्मिता सेन भी निश्चित रूप से उनमें से एक हैं. इसके अलावा उन्होंने लेजेंड्री एक्ट्रेस रेखा का नाम भी लिया.
फिट रहने के लिए क्या करें?
टाइगर श्रॉफ कहते हैं कि फिट रहने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता. वह डांस से भी फिट रहते हैं, लेकिन एक्टर अपने वर्कआउट को लेकर काफी सख्त हैं. वह वेट ट्रेनिंग करते हैं और फिटनेस के जो भी गोल सेट करते हैं. उसके लिए लगातार मेहनत करते हैं. फिर चाहे कमर के हिस्से का कुछ फैट कम करना हो, मसल्स बनाना हो या फिर पूरी बॉडी का वेट लॉस करना हो. टाइगर कहते हैं कि बस लक्ष्य तय करें और अपने दिमाग को उस पर केंद्रित रखें और हर दिन उसकी दिशा में काम करें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है.
कैसा रहता है खानपान का रूटीन?
एक इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ ने बताया था कि वो रोजाना 78.5 घंटे सोते हैं और सिर्फ नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना नहीं खाता, बल्कि दिनभर में कई मील लेते हैं. उन्हें ब्रोकली और शतावरी जैसी सब्जियां पसंद हैं. अपनी डाइट में घी शामिल करते हैं और वर्कआउट से पहले ब्लैक कॉफी पीते हैं. टाइगर श्रॉफ ब्लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं. इसके अलावा वाइट मीट उनकी डाइट का हिस्सा रहता है और आमतौर पर वह बाजरे की रोटी या नाचनी की रोटी खाते हैं.
View this post on Instagram
टाइगर श्रॉफ के चीट मील
एक्टर टाइगर श्रॉफ के चीट मील की बात करें तो उन्हें आइसक्रीम खाना पसंद है. खासकर मीठे में चॉकलेट और इसके अलावा वो जापानी फूड खाना पसंद करते हैं या फिर पिज्जा खाते हैं.



