Tuesday, February 10, 2026
Crime

सगे भाई ने कमरे में बंदˌ कर किया ऐसा काम, मां भी देती रही साथ; थाने पहुंची बहन ने खोला खौफनाक राज

सगे भाई ने कमरे में बंदˌ कर किया ऐसा काम, मां भी देती रही साथ; थाने पहुंची बहन ने खोला खौफनाक राज
सगे भाई ने कमरे में बंदˌ कर किया ऐसा काम, मां भी देती रही साथ; थाने पहुंची बहन ने खोला खौफनाक राज

Uttar Pradesh News: कानपुर के कल्याणपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। यहां 23 साल की युवती ने अपने सगे भाई पर रेप का गंभीर आरोप लगाया है। हैरानी की बात यह है कि इस घिनौने काम में मां भी बेटे का साथ देती थी। पीड़िता ने किसी तरह थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

तंत्र-मंत्र के नाम पर हवस का खेल

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई सिक्योरिटी गार्ड है। वह तंत्र-मंत्र का काम भी करता है। मां के कहने पर वह उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। अंधविश्वास की आड़ में भाई ने कई बार उसके साथ गलत काम किया। जब भी वह विरोध करती, उसे बुरी तरह पीटा जाता। भाई उसे जान से मारने की धमकी भी देता था। मां सब जानकर भी बेटे का ही पक्ष लेती थी।

बॉयफ्रेंड से दोस्ती पर भड़का भाई

लड़की की कुछ समय पहले एक लड़के से दोस्ती हुई थी। यह बात भाई को पता चल गई। उसने गुस्से में बहन को पीटा और घर से निकलना बंद कर दिया। भाई ने मां से कहा कि बहन का दिमाग खराब है। उसने दावा किया कि तंत्र-मंत्र से वह उसे ठीक कर देगा। इसी बहाने उसने बहन को कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ रेप किया। मां ने उसे रोकने के बजाय चुप्पी साध ली।

घर से भागकर थाने पहुंची पीड़िता

शुक्रवार रात जब भाई और मां ने फिर हद पार की, तो पीड़िता घबरा गई। वह मौका पाकर घर से भागी और सीधे कल्याणपुर थाने पहुंची। शुरुआत में पुलिस को लगा कि यह पारिवारिक विवाद है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लेकिन पुलिस ने गंभीरता से जांच की। मेडिकल जांच और सबूतों के आधार पर आरोप सही पाए गए। पुलिस ने भाई को जेल भेज दिया है। मां की भूमिका की भी जांच चल रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply