Featured Image

Saharanpur Dog Attack Death: सहारनपुर l देश भर में आदमखोर कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. आवारा कुत्तों ने 12 साल के बच्चे पर हमला कर दिया. उसे नोच-नोच खा गए, जिससे उसकी मौत हो गयी.

कुत्तों के हमले से 12 साल के बच्चे की मौत

घटना बेहट थाना क्षेत्र की बुधवार शाम 4 बजे की है. मृतक बच्चे की पहचान आलमपुर खुर्द में रहने वाले 12 साल के मन्नू के रूप में हुई है. बच्चे पर कुत्तों के झुण्ड ने हमला कर उसे बुरी तरह नोंच डाला. इसके कारण उसकी मौत हो गई.

माँ के साथ पूजा करने गया था मंदिर

जानकारी के मुताबिक़, बुधवार को मन्नू अपनी मां राजवती के साथ गोगा म्हाड़ी मंदिर गया था. उसकी मां मंदिर में पूजा की तैयारी कर रही थी. जबकि वह आसपास घूम रहा था. तभी कुछ कुत्तों का झुण्ड आया गया और बच्चे को चारों तरफ से घेर लिया. कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसकी गर्दन – मुंह को नोच डाला.

कुत्तों ने गर्दन – मुंह को नोच डाला

आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो कुत्तों को भगाने की कोशिश की. कुत्ते ने उनपर भी हमले की कोशिश की. किसी तरह कुत्ते को भगाया गया. लेकिन तब बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था. बच्चे की गर्दन को कुत्तों ने काट डाला था जिससे तुरंत उसकी मौत हो गयी.

दुसरी घटना में चार वर्षीय बच्चा घायल

जिले के ही एक और घटना में चार वर्षीय एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. दुसरी घटना चिलकाना थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर कस्बे के कोठीवाला इलाके की है. मंगलवार शाम चार वर्षीय बच्चा शादान अपने घर के बाहर खेल रहा था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तभी कुत्तों ने हमला कर दिया. जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. बच्चे को उच्च चिकित्सा केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

पिछले करीब डेढ़ महीने में आवारा कुत्तों के हमले की घटना बढ़ती जा रही है. इलाके में घूम रहे खूंखार कुत्ते कभी भी हमला कर देते हैं. घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है.