Wednesday, January 21, 2026
IndiaPoliticsTrending

‘तेरे जैसा ही हूं, राम-राम’, हरियाणा के खड़े लहजे में बॉक्सर से बोले पीएम मोदी, मजेदार वीडियो!..

‘तेरे जैसा ही हूं, राम-राम’, हरियाणा के खड़े लहजे में बॉक्सर से बोले पीएम मोदी, मजेदार वीडियो!..
‘तेरे जैसा ही हूं, राम-राम’, हरियाणा के खड़े लहजे में बॉक्सर से बोले पीएम मोदी, मजेदार वीडियो!..

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘ सांसद खेल महोत्सव ‘ के दौरान खिलाड़ियों और युवाओं को वर्चुअली संबोधित किया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के बॉक्सर नीरज सिंह और प्रधानमंत्री के बीच हुई एक मजेदार बातचीत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। नीरज ने जब प्रधानमंत्री से पूछा, ‘सर जी, राम-राम और कैसे हो?’, तो प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए बोले, ‘मैं तेरे जैसा ही हूं।’

यह बातचीत ‘सांसद खेल महोत्सव’ के दौरान हुई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित किया। हरियाणा के बॉक्सर नीरज सिंह ने प्रधानमंत्री से खास अंदाज में हालचाल पूछा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनकी इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का जवाब भी काफी सरल और अपनेपन वाला था। उन्होंने कहा, ‘मैं तेरे जैसा ही हूं।’ यह सुनकर नीरज भी मुस्कुराए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद खेल महोत्सव को संबोधित करते हुए देश के खिलाड़ियों और युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज खेलों में मौके सीमित नहीं, बल्कि असीमित हैं। देश में एक ऐसा माहौल बन गया है जहां गरीब से गरीब परिवार का बच्चा भी कम उम्र में ऊंचाइयों को छू सकता है। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के जोश, जज्बे और उत्साह को भारत की ताकत बताया।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में जो आत्मविश्वास उन्होंने देखा, वही विश्वास आज देश के लाखों युवाओं में भी नजर आता है। इसी आत्मविश्वास के कारण आज भारत के युवा स्टार्टअप्स, स्पेस, साइंस और स्पोर्ट्स जैसे हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने कई खिलाडियों से बातचीत भी की।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply