India vs West Indies 3rd ODI Match Result: भारत ने तीसरे वनडे में में वेस्टइंडीज से हार गया। वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीत हासिल की। हालांकि तीन मैचों की सीरीज 21 से टीम इंडिया के पक्ष में रही। न्यू चंडीगढ़ के मैच में रोहित शर्मा ने शानदार 92 रन और केएल राहुल ने नाबाद शतक जमाया। फिर भी भारत को कामयाबी नहीं मिली। वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रन बनाए और मैच के हीरो बने।

भारत ने वेस्टइंडीज को 352 रन का टारगेट दिया था, जिसे वेस्टइंडीज ने 10 गेंदे शेष रहते पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
राहुल ने करियर का नौवां शतक जमाया
राहुल ने करियर का नौवां शतक जमाया। साथ ही भारत की पारी को फाइटिंग स्कोर तक पहुंचाया। राहुल ने अपनी नाबाद 129 रन की पारी में 87 गेदों का सामना किया। जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 92 रन बनाए। जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। रोहित ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ 137 रन की पार्टनरशिप बनाई। गायकवाड़ ने 57 रन बनाए।
ये खबर भी पढ़ें:
रोहित बनाया रिकॉर्ड
न्यू चंडीगढ़ में रोहित शर्मा ने वनडे में बतौर ओपनर 10 हजार रन भी पूरे किए। रोहित ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या और क्रिस गेल 10 हजार रन बना चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें:



