रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने बढ़ती आबादी और पानी की उपलब्धता को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो गई है. सांसद ने कहा कि गांव से जितने लोग रीवा शहर में आकर बसना चाहते हैं आ जाएं, जितने बच्चे पैदा करने हैं, कर लें, पानी की कोई कमी नहीं होने वाली. हालांकि, इसके बाद उन्होंने हंसीठिठोली के अंदाज में लोगों से कहा कि बाकी दाना पानी की व्यवस्था खुद करना.

दरअसल शुक्रवार को 20 करोड़ की लागत से तैयार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जहां पर लोगों को संबोधित करते हुए, रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने, बढ़ती आबादी और शहर में पानी की उपलब्धता को लेकर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव से लोग रीवा शहर में आकर बसें, जितने बच्चे पैदा करने हैं पैदा करें, लेकिन पानी की कोई कमी नहीं होने वाली.

पानी की चिंता मत करो

सांसद ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा कि पानी की चिंता मत करो, बाकी दाना पानी की व्यवस्था तुम्हें खुद करनी है. सांसद के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनका यह अंदाज चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि सांसद जनार्दन मिश्रा अपने बेबाक अंदाज, और अलग अलग मुद्दों पर दिए गए बयानों को लेकर, पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं.

सोशल मीडिया पर चर्चा में बयान

अब आबादी और पानी को लेकर दिया गया उनका यह बयान, एक बार फिर राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है. फिलहाल, सांसद का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है, और लोग इसे अलगअलग नजरिए से देख रहे हैं.

रिपोर्ट: सादाबुद्दीन सिद्दिकी