महिंद्रा अपनी नई SUV रेंज पर तेजी से काम कर रही है. इसी कड़ी में कंपनी की अपकमिंग Vision S SUV लगातार चर्चा में बनी हुई है. पिछले साल इसे कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था और इसके बाद से ही भारतीय सड़कों पर इसके टेस्टिंग मॉडल कई बार देखे जा चुके हैं. अब माना जा रहा है कि कंपनी इसके प्रोडक्शन वर्जन को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच चुकी है.

LED हेडलैंप दिए गए हैं

हाल ही में को पहाड़ी इलाकों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. टेस्टिंग मॉडल में पहले देखे गए प्रोटोटाइप की तुलना में कुछ बदलाव नजर आए हैं. खासतौर पर इसका फ्रंट डिजाइन अलग दिखाई दे रहा है. इसमें नए LED हेडलैंप दिए गए हैं, जो पिछले साल दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल से मिलतेजुलते हैं. SUV में 7शेप LED लाइटिंग एलिमेंट्स, नए डिजाइन की ग्रिल और सेंटर में महिंद्रा लोगो के लिए जगह दी गई है.

एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस

इसके फ्रंट बंपर में रडार सेंसर के लिए कवर भी दिखाई देता है. साथ ही विंडशील्ड पर कैमरा लगा हुआ नजर आया है, जिससे संकेत मिलता है कि Vision S में लेवल2 जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं. वीडियो में SUV का बॉक्सी डिजाइन और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस साफ नजर आता है. पीछे की तरफ वर्टिकल टेलगेट, छोटे रियर ग्लास और बाहर लगा स्पेयर व्हील इसकी रफ एंड टफ अपील को बढ़ाते हैं. इसके अलॉय व्हील्स XUV700 में इस्तेमाल किए गए डिजाइन से मिलतेजुलते दिखते हैं, हालांकि प्रोडक्शन मॉडल में बदलाव संभव है.

महिंद्रा Vision S इंजन

इंटीरियर की बात करें तो Vision S का केबिन कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही प्रीमियम रहने की उम्मीद है. इसमें लेयर्ड डैशबोर्ड, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. महिंद्रा Vision S को कंपनी के नए NUIQ प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है. इसके पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वर्जन आने की संभावना है, जबकि भविष्य में हाइब्रिड मॉडल भी पेश किया जा सकता है. कुछ वेरिएंट में AWD सिस्टम मिलने की भी उम्मीद है. SUV को 2027 में लॉन्च किए जाने की संभावना है.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।