Netanyahu Captain Smit Talk: 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मिथ मच्छार को इजरायली पीएम नेतन्याहू ने फोन पर बात कर इजरायली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आने का न्यौता दिया है। फोन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप दुनिया के हीरो हैं। आपको बता दें उन्होंने स्मिथ से करीब 6 मिनट तक बात की।

Captain Smit Machchhar से Netanyahu की खास बातचीत, बोले ‘You are a Hero for Israel, India and the world’

इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने भारतीय पायलट Captain Smit Machchhar से खास बातचीत की। नेतन्याहू ने उन्हें IndiaIsrael के Hero बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र… pic.twitter.com/5wPaDhO4Gp

— Bansal News Official October 4, 2026

दो दिन पहले पीएम मोदी ने की थी स्मिथ से बात

आपको बता दें दो दिन पहले यानी 2 अक्टूबर को पीएम मोदी ने कैप्टन स्मिथ से फोन पर बात कर उनकी हिम्मत बढ़ाई थी। इस दौरान स्मिथ ने कहा था कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि आपसे मेरी बात होगी। पीएम मोदी ने कहा था कि तुम्हारे और मेरे बीच बस एक फोन कॉल की दूरी है। स्मिथ ने उस दौरान बताया था कि जब भी मैं कठिनाई में होता हूं तो हनुमान चालीसा का पाठ करता हूं।

MP CM मोहन यादव ने शेयर किया वीडियो 

कैप्टन स्मिथ से हुई बातचीत का वीडियो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता और हनुमान जी में अटूट आस्था रखने वाले कैप्टन स्मित ने बताया कि संकट के समय वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनका विश्वास, धैर्य और साहस सभी के लिए प्रेरणादायी है। पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने भारतीय पायलट, Captain Smit Machchhar जी से आज वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्रीमद्भगवद्गीता और हनुमान जी में अटूट आस्था रखने वाले कैप्टन स्मित ने बताया कि संकट के समय वह… pic.twitter.com/EPMSjrlc82

— Dr Mohan Yadav October 2, 2026