एक तरफ जहां आज दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में इंडिया गठबंधन के नेता मार्च कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी विपक्षी दलों पर निशाना साथ रही है. इस बीच बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पर बिना सत्यापन के अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट मतदाताओं को मतदान का अधिकार देने के कथित समर्थन को लेकर सवाल उठाया और पूछा कि इस कदम से पार्टी को किसे लाभ पहुंचाने का इरादा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी बिना किसी जांचपड़ताल के उन लोगों को वोट देने का अधिकार देने का समर्थन कर रही है जो अपनी जगह पर मौजूद नहीं हैं, दूसरी जगह चले गए हैं, जिनकी मौत हो चुकी है या जिनके नाम एक से ज़्यादा बार दर्ज हैं. उन्होंने सवाल किया कि पार्टी ऐसे कदमों से किसे फ़ायदा पहुंचाना चाहती है.
#WATCH | Delhi: On INDIA bloc MPs’ protest march to ECI, BJP national spokesperson and MP Sudhanshu Trivedi says, “I would like to clearly ask Congress. Who do they want to benefit by giving voting rights to the absent, shifted, dead and duplicate voters without any investigation? Does the Congress want to benefit someone by doing this?”
— ANI October 6, 2026
देश को गुमराह करने का आरोप
सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पर बेबुनियाद दावों से देश को गुमराह करने का आरोप लगाया, और कहा कि पार्टी के नेतृत्व ने लोकतंत्र का गला घोंटते हुए वंशवादी शासन प्रणाली का पालन किया है और अब आकाशवाणी में घुसपैठ करने का प्रयास किया है. उन्होंने ‘हमारी मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का पहला परिवार पिछले 4 पीढ़ियों से लोकतंत्र का गला घोंटकर, लोकतंत्र की आड़ में राजशाही चला रहा था. आज उन्होंने आकाशवाणी में घुसपैठ करने की कोशिश की’. उन्होंने कहा कि आकाशवाणी में बैठे राहुल की भाषा पर गौर करें, ये कामचोर हैं. उन्होंने कांग्रेस लीडरशिप पर बेबुनियाद दावों से देश को गुमराह करने का आरोप लगाया.
#WATCH | Delhi: On Opposition MPs’ protest march to ECI, BJP national spokesperson and MP Sudhanshu Trivedi says, “…Our main Opposition party Congress’ first family had been running a monarchy in the garb of democracy, by actually strangling democracy, for the last 4 generations. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। Today, they attempted to infiltrate Akashvani…”
— ANI October 6, 2026
कांग्रेस के पिछले बयानों का किया ज़िक्र
वोटर लिस्ट में एक ही नाम के कई बार होने के बारे में कांग्रेस के पिछले बयानों का ज़िक्र करते हुए, उन्होंने पार्टी की बातों में निरंतरता पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा ‘राहुल गांधी खुद और उनके कई सीनियर नेताओं ने कहा है कि कई जगहों पर वोटर लिस्ट में एक ही नाम कई बार हैं. अभिषेक मनु सिंघवी भी यही कहते रहे हैं, साथ ही अशोक गहलोत, सचिन पायलट और कई अन्य प्रमुख नेता भी. के.सी. वेणुगोपाल भी यही कहते रहे हैं. इसलिए, हम उनसे पूछना चाहते हैं: क्या आप 2016, 2018, 2020 और 2021 में सही थे, या आज सही हैं? कांग्रेस को यह साफ़ करना चाहिए कि क्या वह तब सच कह रही थी या आज सच कह रही है’.
‘देश की कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाए’
सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा ‘मैं यह पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस ने अब तक देश की कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं? एक दर्जन? आधा दर्जन? दो दर्जन? भारतीय सेना से लेकर भारतीय वायु सेना, देश की सुरक्षा, LIC, HAL, SBI, SEBI, वैक्सीन, न्यायपालिका और भारतीय मीडिया तक इस बात पर एक क्विज़ प्रतियोगिता होनी चाहिए कि कांग्रेस, और खासकर राहुल गांधी ने भारत की कितनी संस्थाओं पर आरोप लगाए हैं. वह विदेश जाकर ये सब बातें कहते हैं’.
#WATCH | Delhi: On INDIA bloc MPs’ protest march to ECI, BJP national spokesperson and MP Sudhanshu Trivedi says, “I would like to ask how many institutions in the country has Congress made allegations against till date? One dozen? Half a dozen? Two dozen? From the Indian Army to the Indian Air Force to the country’s defence to LIC to HAL to SBI to SEBI to vaccine to judiciary to Indian media – there should be a quiz contest as to how many institutions of India has the Congress, especially Rahul Gandhi, made allegations against. He goes abroad and says all this…”
— ANI October 6, 2026
दिल्ली में INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन
उनकी ये बातें INDIA ब्लॉक के विरोधप्रदर्शन के समय ही सामने आईं, जिसके नेताओं और समर्थकों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च किया. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव आयोग के ऑफ़िस कॉम्प्लेक्स में घुसने से रोका गया, जिसके बाद INDIA ब्लॉक के सांसदों ने EC ऑफ़िस के बाहर धरना दिया.



