Yamaha R15 vs KTM RC 160: KTM RC 160 जब भारत में आई तो इसने Yamaha R15 को कई सालों बाद एक नया फुलीफेयर्ड मुकाबला दिया. अब दोनों बाइक्स की कीमत में सिर्फ करीब ₹29,000 का फर्क है, जिससे खरीदारों के लिए सही बाइक चुनना थोड़ा मुश्किल हो गया है.Yamaha R15 की कीमत ₹1.56 लाख से ₹1.86 लाख तक है, जबकि KTM RC 160 की कीमत ₹1.85 लाख है. अब इन दोनों बाइक्स की सीधी टक्कर हैं, चलिए आपको बताते हैं दोनों में सबसे दमदार कौन सी बाइक है.

Yamaha R15 vs KTM RC 160: इंजन

में 164.2cc का लिक्विडकूल्ड इंजन लगा है जो 9,500 rpm पर लगभग 18.74 hp की पावर और 7,500 rpm पर 15.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, साथ ही इसमें 6स्पीड गियरबॉक्स भी है.इसके मुकाबले, R15 में यामाहा की VVA तकनीक से लैस 155cc का छोटा इंजन लगा है, जो 10,000 rpm पर 18.14 hp और 7,500rpm पर 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. RC 160 में टॉर्क ज्यादा है, जबकि R15 अपनी अधिकतम क्षमता तक पहुंचने से पहले ज्यादा RPM पर चलती है.

किस बाइक का माइलेज और टॉप स्पीड बेहतर है?

का माइलेज लगभग 45 किमी प्रति लीटर है, जो केटीएम आरसी 160 के 36 किमी प्रति लीटर के दावे से कहीं ज्यादा है. आरसी 160स्पोर्टी राइडिंग पोजीशन और हाईरेव कैरेक्टर के कारण शहरी ट्रैफिक में ईंधन की खपत बढ़ जाती है, इसलिए गाड़ी चलाने के तरीके के आधार पर इसका माइलेज 3540 किमी प्रति लीटर के बीच रहता है.आर15 की अधिकतम स्पीड लगभग 140 किमी प्रति घंटा बताई गई है, जबकि आरसी 160 की 118 किमी प्रति घंटा है.

रोजाना के लिए कौन सी बाइक बेहतर

अगर आप रोजाना बाइक से शहर में सफर करते हैं और कभीकभी हाईवे पर भी जाते हैं, तो Yamaha R15 आपके लिए ज्यादा आसान बाइक है. इसका वजन सिर्फ 141 kg है और इसका माइलेज भी अच्छा है, इसलिए इसे चलाना और संभालना आसान रहता है.अगर आप तेज राइडिंग पसंद करते हैं या ओवरटेकिंग के लिए ज्यादा ताकत चाहते हैं, तो KTM RC 160 बेहतर लग सकती है. इसका वजन 155 kg है और इसमें WP सस्पेंशन दिया गया है, जिससे यह ज्यादा स्पोर्टी फील देती है.दोनों बाइक्स में ड्यूलचैनल ABS और स्लिपर क्लच स्टैंडर्ड मिलता है, यानी सेफ्टी के मामले में दोनों में कोई कमी नहीं है.