पटना. बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पटना में ट्रेन पर पथराव की घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक 22459 अप बाबा बैद्यनाथ धाम हमसफर एक्सप्रेस को निशाना बनाकर पथराव किया गया. घटना गुलजारबाग और राजेंद्र नगर स्टेशन के बीच की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्रेन की बी-7 बोगी पर अचानक पत्थर फेंके गए.

ट्रेन में यात्री सफर कर रहे थे, इसी दौरान पथराव होने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. हालांकि अभी तक किसी यात्री के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची. आरपीएफ की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और पथराव करने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल हमसफर एक्सप्रेस अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुकी है और यात्री सफर कर रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक हमसफर एक्सप्रेस अपने रूट पर चल रही थी. इसी दौरान गुलजारबाग और राजेंद्र नगर स्टेशन के बीच अचानक ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने लगे. पथराव की चपेट में B-7 AC कोच आया और उसका कांच टूट गया. घटना के बाद कोच में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया.

मौके पर पहुंची RPF
ट्रेन पर पथराव की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची. आरपीएफ की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और पथराव करने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुकी है और यात्री सफर कर रहे हैं.

जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ट्रेन पर पथराव किसने और किस वजह से किया. घटना में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है और पथराव करने वालों की पहचान की कोशिश की जा रही है.