MP Ravi Kishan Gorakhpur Development: सांसद और एक्टर रवि किशन ने गोरखपुर के विकास, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और नेपाल में आई त्रासदी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले का गोरखपुर और आज का गोरखपुर देखा जाए तो दोनों में जमीनआसमान का अंतर नजर आता है।

‘विकास को मिली गति’
सांसद रवि किशन ने कहा कि उन्होंने खुद उस दौर का गोरखपुर देखा है जब यहां माफिया का राज था, हत्याएं और अपहरण की घटनाएं होती थीं और जमीनों को लेकर विवाद आम थे। उन्होंने कहा कि आज हवाई जहाज से रात में गोरखपुर देखने पर झील का किनारा, फाइव स्टार होटलों की कतार, फोरलेन सड़कें, इलेक्ट्रिक बसें, औद्योगिक क्षेत्र और रोजगार के अवसर दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर और चीनी कारखानों के शुरू होने से भी क्षेत्र में विकास को गति मिली है।
रवि किशन की इन्फ्लुएंसर्स से अपील
सांसद रवि किशन ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि इससे उनकी राजनीति प्रभावित होगी। लेकिन मीडिया और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को चाहिए कि वे जनता को सच्चाई बताएं और 2017 से पहले और आज के गोरखपुर की तस्वीरों में अंतर दिखाएं।
स्थानीय उत्पादों को मिली नई पहचान
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पर सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि आम परिवारों, महिलाओं और छोटे उद्यमियों के उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग और मार्केटिंग के जरिये उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की जरूरत है। बैंक और सरकारी योजनाएं ऐसे लोगों तक पहुंचें, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे सकें।
ये खबर भी पढ़ें:
सांसद रवि किशन ने नेपाल त्रासदी पर दुख जताया
नेपाल में आई त्रासदी पर दुख जताते हुए रवि किशन ने कहा कि ये बेहद दुखद घटना है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी त्रासदी भगवान किसी को न दिखाए। हजारों लोगों के प्रभावित होने से कई परिवारों ने अपने परिजन को खोया है। भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा नेपाल के साथ खड़े रहे हैं और इस मुश्किल घड़ी में भी हरसंभव मदद की जा रही है। उन्होंने लापता लोगों के जल्द सुरक्षित मिलने की कामना करते हुए कहा कि भगवान महादेव से प्रार्थना है कि प्रभावित परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।



