
Jabalpur Honey Trap Case: मध्य प्रदेश के संस्कारधानी शहर जबलपुर में एक महिला द्वारा एक बिल्डर को दोस्ती और प्यार के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोशल मीडिया और एक डांस प्रोग्राम के जरिए जान-पहचान बढ़ाने वाली शातिर महिला ने बिल्डर को अपने जाल में इस तरीके से फंसाया कि रिश्तों से लेकर पैसों और इज्जत पर बन आई. जब तक हनीट्रैप के जाल की भनक बिल्डरको तब लगी जब बहुत देर हो चुकी थी. आरोपी महिला मदद के नाम पर नजदीकियां बढ़ा चुकी थी और फिर अपनी असली चाल चलते हुए बिल्डर को पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बनाने लगी.
जब बात नहीं बनी, तो उसने झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की भारी-भरकम फिरौती मांगनी शुरू कर दी. लेकिन इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की और इस शातिर हसीना को उसके ही जाल में उलझाकर होटल के कमरे से रंगे हाथों दबोच लिया.
सोशल मीडिया की दोस्ती, हनीट्रैप का जाल
जबलपुर के ग्वारीघाट निवासी रियल एस्टेट बिल्डर सार्थक सिंह की मुलाकात अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया और एक डांस प्रोग्राम के जरिए उमरिया जिले की रहने वाली पूजा रैदास से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. बिल्डर के मुताबिक, महिला अक्सर अपनी पारिवारिक परेशानियों का हवाला देकर आर्थिक मदद मांगती थी, और बिल्डर इंसानियत के नाते उसकी मदद कर दिया करता था, लेकिन उसे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह परिचय उसके लिए एक बड़ा खतरा बनने वाला है.
तलाक का दबाव, झूठे केस में फंसाने की धमकी
मदद का सिलसिला जल्द ही ब्लैकमेलिंग में बदल गया. आरोपी पूजा रैदास ने बिल्डरपर लगातार दबाव बनाना शुरू किया कि वह अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करे. जब बिल्डरने साफ इन्कार कर दिया, तो महिला ने तेवर बदलते हुए उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी और इसके एवज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। काफी मोलभाव के बाद यह सौदा 7 लाख रुपये में तय हुआ, जिसकी पहली किस्त लेने के लिए महिला रविवार को होटल पहुंची थी.
लड़कों को प्रेमजाल में फंसाकर फाइव स्टार होटल में मिलने बुलाती थी मोहतरमा, फिर करती थी ब्लैकमेल, आज मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मोहतरमा को गोपाल बाग होटल से पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ लिया और मौके पर ही कनपटे सेक दिए
अब मोहतरमा को गंभीर धाराओं में जेल भेजा जा… pic.twitter.com/4vHH8BLcR1
— Rajbir Singh Rohilla (@Rajbirrohilla) September 21, 2026
पुलिस की सूझबूझ, होटल में रेड
बिल्डर सार्थक सिंह ने इस पूरे मामले की शिकायत 18 सितंबर को कोतवाली थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत बिल्डरके जरिए महिला को गोपालबाग स्थित कदम ट्री होटल में पैसे लेने के लिए बुलाया. जैसे ही पूजा रैदास होटल पहुंची और बिल्डरसे 2.50 लाख रुपये कैश लेकर अपने बैग में रखे, सादे कपड़ों में पहले से ही तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर रंगे हाथों दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके बैग से पूरी रकम भी बरामद कर ली गई.
आरोपी महिला पूजा रैदास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है. फिलहाल, पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इस हाई-प्रोफाइल हनीट्रैप रैकेट में इस महिला के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल थे.



