August Holidays 2026: अगर आप अगस्त 2026 में कहीं घूमने या परिवार के साथ समय बिताने की योजना बना रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए खास हो सकता है। त्योहारों और सप्ताहांत के कारण सरकारी कर्मचारियों को लगातार 6 दिनों की छुट्टी मिलने की संभावना है। हालांकि, इसके लिए बीच में केवल 27 अगस्त को एक दिन का अवकाश लेना होगा।

अगस्त में मिलादउननबी, ओणम, रक्षाबंधन और सप्ताहांत के चलते लंबा वीकेंड बन रहा है। ऐसे में सरकारी दफ्तरों और कुछ बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसलिए जरूरी काम पहले ही निपटा लेना बेहतर रहेगा।
कैसे बन रहा है 6 दिन का लंबा वीकेंड?
25 अगस्त : मिलादउननबी कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश
- 26 अगस्त : ओणम मुख्य रूप से केरल और कुछ अन्य राज्यों में अवकाश
- 27 अगस्त : यदि एक दिन की छुट्टी लें
- 28 अगस्त : रक्षाबंधन कई राज्यों में सरकारी अवकाश
- 29 अगस्त : साप्ताहिक अवकाश
- 30 अगस्त : साप्ताहिक अवकाश
इस तरह केवल एक दिन का अवकाश लेकर लगातार 6 दिन की छुट्टियां मिल सकती हैं।
बैंक और सरकारी दफ्तरों पर क्या होगा असर?
त्योहारों के दौरान बैंकों की छुट्टियां राज्यवार अलगअलग हो सकती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश कैलेंडर के अनुसार सभी राज्यों में एक जैसी छुट्टी नहीं होती। वहीं, सरकारी कार्यालयों में भी संबंधित राज्य सरकारों के अवकाश आदेश के अनुसार छुट्टियां लागू होंगी।
यदि आपको बैंक, सरकारी दफ्तर, रजिस्ट्री, कोर्ट, नगर निगम या अन्य सरकारी कार्यालय से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले संबंधित राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर देख लें।
ये भी पढ़ें:
यात्रा की योजना बनाने वालों के लिए अच्छा मौका
लगातार छह दिन का अवकाश मिलने से पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में ट्रेन, फ्लाइट और होटल की बुकिंग पहले से कर लेना बेहतर रहेगा।
ये भी पढ़ें:



