Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग, मुंगेर में पदस्थापित एग्जुक्विटीव इंजीनियर नारद कुमार दास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. EOU की अलगअलग टीमों ने गुरुवार सुबह मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मुंगेर और पटना स्थित उनके कुल पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी शुरू की.

मुजफ्फरपुर में काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 2F में भी सुबह से EOU की टीम जांच कर रही है. टीम फ्लैट में मौजूद दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन समेत अन्य सामान की जांच कर रही है. एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के मुजफ्फरपुर के घर से 50 लाख कैश बरामद किया गया है.

83.53 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति का आरोप

EOU के अनुसार, नारद कुमार दास के खिलाफ उनकी ज्ञात आय के वैध स्रोतों से करीब 83 लाख 53 हजार 200 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्राथमिक साक्ष्य मिला है. यह राशि उनकी ज्ञात आय से करीब 64.93 प्रतिशत अधिक बताई गई है. इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 28/26, दिनांक 7 अक्टूबर 2026 दर्ज किया गया है.

पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

EOU ने बताया कि विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वॉरेंट प्राप्त होने के बाद सभी ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की गई. EOU की टीमें मुजफ्फरपुर के अलावा भागलपुर, मुंगेर और पटना में भी तलाशी ले रही हैं. कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में की जा रही है. मुजफ्फरपुर स्थित फ्लैट में EOU की टीम ने संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और अन्य कागजात की जांच की.

EOU की टीम के पहुंचते ही हलचल बढ़ी

बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन, आभूषण और अन्य सामान की भी पड़ताल की जा रही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सुबह EOU की टीम के पहुंचते ही अपार्टमेंट परिसर में हलचल बढ़ गई. आसपास के लोगों में भी कार्रवाई को लेकर चर्चा रही. EOU के अनुसार, सभी ठिकानों पर तलाशी पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेजों, संपत्ति और अन्य सामान का विस्तृत ब्योरा सामने आएगा.