इंडिया गठबंधन 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल ‘महारैली’ का आयोजन करने जा रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, विशेष गहन पुनरीक्षण और कथित ‘वोट चोरी’ के विरोध में यह रैली बुलाई गई है. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन मुद्दों को लेकर लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच उनका बयान सामने आया है, उन्होंने साफ कहा है कि वो वोट चोरी के मुद्दे पर चुप नहीं रहेंगे.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा हमारा वोट चुराया जा रहा है और ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे. उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों से नाम काटे गए, नियमकानून तोड़े गए और जिन लोगों ने इसको लेकर सवाल पूछा उन पर लाठियां चलाई गईं. उन्होंने कहा कि अब देश की जनता इसका जवाब देगी.

हमारा वोट चुराया जा रहा है और ये हम किसी हाल में चुपचाप नहीं सहेंगे।

मतदाता सूचियों से नाम काटे गए। नियमकानून तोड़े गए। और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलीं।

अब जवाब देश देगा।

1 नवंबर – चलो दिल्ली।
वोट बचाओ – देश बचाओ जन मार्च और महारैली।

छात्र, किसान, मज़दूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी – जिसजिस को लोकतंत्र की फ़िक्र है, वो ज़रूर आए।

वोट आपका है। लड़ाई भी आपकी है।

📍 रामलीला मैदान, नई दिल्ली

PS: BJP और उसके साथियों का दिल से धन्यवाद, जो इस कार्यक्रम का इतना ज़ोरशोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

बस अगले 7 दिन भी यही जोश और लगन बनाए रखिए!

#ChaloDilli
#RamlilaMarch

— Rahul Gandhi October 25, 2026

लोगों से रैली में शामिल होने की अपील

कांग्रेस सांसद ने अपनी पोस्ट में लिखा ‘1 नवंबर चलो दिल्ली.वोट बचाओ देश बचाओ जन मार्च और महारैली’. उन्होंने लोगों से इस रैली में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि छात्र, किसान, मज़दूर, महिलाएं, नौजवान और व्यापारी जिसजिस को लोकतंत्र की फ़िक्र है वो इस रैली में जरूर आएं. उन्होंने कहा कि वोट आपका है तो ऐसे में लड़ाई भी आपकी है.

बीजेपी पर राहुल गांधी का तंज

अपनी पोस्ट के आखिर में राहुल गांधी ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि बीजेपी इस रैली का प्रचार कर रही है उसके लिए धन्यवाद. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा ‘BJP और उसके साथियों का दिल से धन्यवाद, जो इस कार्यक्रम का इतना ज़ोरशोर से प्रचार कर रहे हैं और इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं, बस अगले 7 दिन भी यही जोश और लगन बनाए रखिए!’.

इस रैली में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं के जुटने की उम्मीद है. कांग्रेस ने इस रैली को ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य रखा है.