
प्रतिनिधि, नलहाटी . पश्चिम बंगाल में एक बार फिर पुलिस एनकाउंटर की घटना सामने आयी है. शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र के लायक बाजार में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल विश्वजीत दास को गोली मारने के आरोपी रतन शेख को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. घटना के महज 48 घंटे के भीतर पुलिस ने यह कार्रवाई की. इसे राज्य में पांचवीं एनकाउंटर की घटना बताया जा रहा है. विज्ञापन
कांस्टेबल को गोली मारने के बाद से था फरार
जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल विश्वजीत दास को गोली मारने के बाद से ही रतन शेख फरार था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही थी. शनिवार रात मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायल कांस्टेबल विश्वजीत दास से मुलाकात की थी. उन्होंने कांस्टेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया था.
पुलिस पर दोबारा गोली चलाने की कोशिश
इसके कुछ घंटों बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में अभियान तेज किया. बताया गया है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान रतन शेख ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर दोबारा गोली चलाने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में रतन शेख मारा गया.



