दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया. मारे गए आतंकी की पहचान उमर निसार डार के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि उमर हाल ही में आतंकी संगठन लश्करएतैयबा में शामिल हुआ था. वह LeT कमांडर लतीफ अहमद भट का साथी था. उसके पास से एक AK47 भी बरामद की गई है.

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरान मुठभेड़ में उमर निसार डार की मौत हो गई, जो एक स्थानीय आतंकी था. वह कुलगाम नवपुरा CRPF हमले में शामिल आतंकी लतीफ भट का साथी था.

CRPF को बनाया था निशाना

11 नवंबर को जम्मूकश्मीर के कुलगाम जिले के नौपुरा मीर बाजार में हथियारों से लैस दो आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक चौकी को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी. इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे.

हमले से पहले की थी रेकी

10 नवंबर को उमर निसार डार ने लश्करएतैयबा / TRF कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर मीर बाज़ार, अखरान, हबलिश और किलम जैसी कई जगहों की रेकी की, ताकि वह सुरक्षा बलों पर हमले के लिए टारगेट तय कर सकें और योजना बना सकें. 11 नवंबर को, उमर निसार डार ने लतीफ भट के साथ मिलकर हमला किया और फिर वहां से भाग गए.

CCTV फुटेज कैद हुए आतंकी

10 और 11 नवंबर के CCTV फुटेज की जांच के दौरान, सुरक्षा एजेंसियों ने पाया कि उमर निसार डार और लश्कर कमांडर लतीफ भट, उन जगहों पर लगे कई CCTV कैमरों में कैद हुए थे. फुटेज में उनकी गतिविधियां दिखाई दीं. पहले रेकी करते हुए और फिर अखरान हमले के बाद वहां से भागते हुए.

लश्कर कमांडर लतीफ भट को दी पनाह

उमर निसार डार के लापता होने के बाद, उसके परिवार ने कुलगाम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जांच के दौरान एजेंसियों को पता चला कि उमर पिछले 56 महीनों से लश्कर कमांडर लतीफ भट को पनाह दे रहा था और उसकी मदद कर रहा था. जांच में यह भी सामने आया कि अखरान की घटना के तुरंत बाद, उमर निसार डार TRF संगठन में शामिल हो गया था.

हमले की जगह से भागने के बाद, कल सुरक्षा बलों ने लारू में उमर निसार डार और लतीफ भट को घेर लिया. इसके बाद हुई मुठभेड़ में उमर निसार डार मारा गया.लश्कर कमांडर लतीफ भट की तलाश जारी है. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.