लिवर पर 5 प्रतिशत से ज्यादा फैट जमा हो जाए तो इसे फैटी लिवर की कैटेगरी में रखा जाता है. ये ऐसी हेल्थ प्रॉब्लम है, जिसे अनदेखा नहीं करना चाहिए. फैटी लिवर रिवर्स के लिए कुछ नेचुरल ड्रिंक हेल्पफुल हैं.

Drinks to Reverse Fatty Liver: फैटी लिवर रिवर्स कर सकती हैं ये 5 ड्रिंक्स, एक्सपर्ट ने बताया कैसे लें, किस तरह मिलता है फायदा

फैटी लिवर की समस्या का कनेक्शन का सीधा संबंध खराब डाइट लेना, ज्यादा कैलोरी का इंटेक और मेटाबोलिक हेल्थ खराब होने से रहता है.ऐसे में जरूरी है कि दवाओं के अलावा सबसे पहले अपने खानपान में सुधार करना चाहिए. अनहेल्दी चीजों को अपनी डाइट से हटाकर, थाली में हेल्दी चीजों को जगह देनी चाहिए. इससे फैटी लिवर को जल्दी ठीक करने में काफी ज्यादा मदद मिलती है. एक्सपर्ट ने कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बाया है जो आपके फैटी लिवर को रिवर्स करने में मदद कर सकती हैं.

आईएसआईसी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (ISIC Multispeciality Hospital) के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट और हेपेटो बिलियरी साइंसेज संस्थान के हेड और डायरेक्टर डॉक्टर शुभम वात्स्य के मुताबिक, कुछ ड्रिंक्स लिवर की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं, लेकिन कोई भी एक ड्रिंक अकेले फैटी लिवर को ठीक नहीं कर सकती.असली फर्क हेल्दी वजन बनाए रखने, डाइट बेहतर करने, फिजिकली एक्टिव रहने और मेटाबोलिक रिस्क फैक्टर्स को कंट्रोल करने से पड़ता है. फिलहाल जान लेते हैं इन 5 ड्रिंक्स के बारे में और इसी के साथ आप रूटीन में बाकी के सुधार भी जरूर करें.

आंवला जूस को बनाएं डाइट का हिस्सा

डॉक्टर शुभम वात्स्य ने फैटी लिवर को रिवर्स करने के लिए पहली ड्रिंक बताई है आंवला जूस, ये विटामिन सी समेत कई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती है. इसी के साथ लिपिड मेटाबॉलिज्म को इंप्रूव करके फैट को टारगेट करती है.

दूसरी ड्रिंक है ग्रीन टी

फैटी लिवर के लिए ग्रीन टी भी एक बढ़िया ड्रिंक है. इसमें मौजूद शक्तिशाली कैटेचिन और EGCG आपके लिवर में फैट को ऑक्सिडाइज करते हैं और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को भी तेजी से कम करने में मदद करते हैं.

गुनगुना पानी, लेमन जूस

तीसरी ड्रिंक है गुनगुना लेमन वाटर. सुबह आप खाली पेट इसे पिएं. इससे लिवर के नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन पाथवे (डिटॉक्स का रास्ता) स्टिम्युलेट (एक्टिव) होते हैं और डाइजेशन किक स्टार्ट होती है और बॉडी को जेंटल हाइड्रेशन के साथ जरूरी विटामिन सी मिलता है.

चौथी ड्रिंक है ब्लैक कॉफी

फैटी लिवर को रिवर्स करने के लिए एक्सपर्ट ब्लैक कॉफी को बहुत बेहतरीन मानते हैं. इसे बिना शुगर और बिना दूध के बनाकर तैयार करना चाहिए. इसमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड लिवर इंफ्लामेशन यानी सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

बटर मिल्क यानी छाछ

एक्सपर्ट ने पांचवी ड्रिंक बताई है छाछ. इससे प्रोबायोटिक्स मिलते हैं, जिससे गट और लिवर को सपोर्ट मिलता है. इसमें भुना जीरा मिलाने से डाइजेशन और भी ज्यादा अच्छा हो जाता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आप भी हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के साथ इन ड्रिंक्स को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, जिससे फैटी लिवर को रिवर्स करने या लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिलेगी.