प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता के शिखर पर रहते 25 साल पूरे हो गए हैं. यह सफर गुजरात से शुरू होकर देश की बागडोर संभालने तक फैला है. इस मौके पर बुधवार यानी आज बीजेपी ने दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसको लेकर सुबह दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे. पुलिस के मुताबिक, प्रतिबंध इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर के आसपास सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक लागू रहेंगे, जहां दिल्ली भाजपा अपने मुख्य ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन कर रही है.

इस कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद, विधायक और राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के पदाधिकारियों सहित कई बीजेपी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. कार्यक्रम से पहले दिल्ली भर के संगठनात्मक मंडलों से बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के जुलूस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. ऐसे में दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि इस दौरान ट्रैफिक की स्थिति और परिचालन आवश्यकताओं के आधार पर बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग , आईपी मार्ग और विकास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा या उनका मार्ग बदला जाएगा.
इन मार्गों पर जाने से बचें
दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, रिंग रोड पर शांति वन क्रॉसिंगराजघाटभैरों मार्ग, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर, आईपी फ्लाईओवर और सलीमगढ़ बाईपास, डब्ल्यूपॉइंटदिल्ली गेट और जेएलएन मार्ग पर दिल्ली गेटराजघाट के बीच के खंड पर भी यातायात को नियंत्रित किया जाएगा.
एडवाइजरी में कहा गया है कि राजघाटकिसान घाट/पावर हाउस रोड मार्ग और आईपी मार्ग और विकास मार्ग आदि पर भी यातायात प्रभावित रहेगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार सचिवालय रोड और वेलोड्रोम रोड पर सुबह छह बजे से किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी.
सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
पुलिस ने सलाह दी है कि लोग सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच बहादुर शाह जफर मार्ग, आईपी मार्ग, विकास मार्ग, जेएलएन मार्ग, रिंग रोड और सलीमगढ़ बाईपास से गुजरने से बचें. साथ ही पुलिस ने ये भी कहा है कि इन सड़कों और मार्गों पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी. एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर वहां गाड़ियां खड़ी पाई जाती हैं, तो उन्हें जब्त किया जा सकता है और उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.



