BRICS Summit Noida traffic advisory: नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए अगले तीन दिन अहम रहने वाले हैं. दिल्ली में 10 से 13 सितंबर तक BRICS Summit आयोजित होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत गौतमबुद्धनगर से दिल्ली में प्रवेश कर आगे जाने वाले भारी, मध्यम और हल्केभारी वाहनों समेत अन्य वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. ऐसे में घर से निकलने से पहले वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा.

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, चिल्ला रेड लाइट बॉर्डर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चिल्ला रेड लाइट से ही यूटर्न लेना होगा. इसके बाद वाहन नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे. वहीं, डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को डीएनडी टोल प्लाजा से यूटर्न लेकर नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और फिर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करना होगा.
कहांकहां रहेगा डायवर्जन
कालिंदी कुंज यमुना बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा. यहां से वाहन नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे. यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों को जीरो प्वाइंट से परीचौक, पी3, कासना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का रास्ता लेना होगा. इसी तरह परीचौक से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को परीचौक से पी3, कासना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा.
यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए फलैदा कट, रबूपुरा से सर्विस रोड, गलगोटिया, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, पुस्ता तिराहा, होंडा सीएल चौक और कस्बा कासना होते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है.
पुलिस की लोगों से अपील
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों, एंबुलेंस और फायर सर्विस वाहनों को सुरक्षित तरीके से आगे जाने दिया जाएगा. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात संबंधी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यातायात से जुड़ी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है. BRICS Summit के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों और पुलिस की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है.



