2029: यदि आप घर की तलाश कर रहे हैं या घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए 3 लाख नए मकान बनाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर घोषणा की है कि ग्रामीण आवास योजना को 2029 तक बढ़ाएंगे। इसमें 2.91 लाख अतिरिक्त मकान बनाने का ऐलान भी किया है।

सीएम ने किया ऐलान
आपको बता दें ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ग्रामीण आवास योजना को दो साल और बढ़ाने यानी 2029 तक बढ़ाने और 2.91 लाख अतिरिक्त मकान बनाने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब ओडिशा में जल्द तीन लाख नए मकान बनेंगे।
योजना को लेकर दी जानकारी
आपको बता दें दो साल की अवधी बढ़ाने के बाद भी अंत्योदय गृह योजना की कुल लागत 7 हजार 550 करोड़ रुपये ही रहेगी। इसके साथ ही मकानों की मरम्मत के लिए पहले से तय किए गए 3 हजार 500 करोड़ रुपये अब नए मकानों के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ये जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को इस योजना कि जानकारी दी।
प्रोत्साहन राशि में भी बदलाव
सीएम ने ऐलान किया है कि तय समय के भीतर मकान का निर्माण पूरा करने वाले लाभार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि में भी बदलाव किया गया है। इसमें नए दिशानिर्देशों के अनुसार पांच महीने में मकान पूरा करने वाले लाभार्थियों को 35,000 रुपये और सात महीने में निर्माण पूरा करने वालों को 20,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आपको बता दें इससे पहले चार महीने में मकान बनाने पर 20,000 रुपये और छह महीने में 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती थी।
लाभार्थियों के लिए सर्वे के निर्देश
आपको बता दें सीएम ने पंचायती राज और पेयजल विभाग को जल्द से जल्द सर्वे करने और योजना के लिए नए लाभार्थियों की पहचान के निर्देश दे दिए हैं।



