UP Assistant Professor Bharti 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत 910 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 29 जून 2026 से इंटरव्यू लेटर डाउलनोड करने की सुविधा भी शुरु कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। 

33 विषयों के 910 पदों पर होगी भर्ती 

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत 33 विषयों में कुल 910 पदों पर चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 9 जून 2026 को परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें 3155 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रुप से सफल घोषित किया गया था। अब इन्हीं अभ्यर्थियों का इंटरव्यू शेड्यूल के तहत कराया जाएगा। 

21 जुलाई से शुरू होंगे इंटरव्यू

आयोग के शेड्यूल के हिसाब से इंटरव्यू 21 जुलाई से लेकर 13 अगस्त 2026 तक विभिन्न विषयों के लिए आयोजित किए जाएंगे। 21 जुलाई को इकोनॉमिक्स से शुरुआत होगी। इसके बाद बॉटनी , फिलॉसफी , केमिस्ट्री , इंग्लिश , एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स , एंथ्रोपोलॉजी , जियोग्राफी , फिजिक्स , साइकोलॉजी , ड्राइंग , संस्कृत , उर्दू , प्राचीन इतिहास , मिलिट्री साइंस/डिफेंस स्टडीज , म्यूजिक वोकल , एजुकेशन , हिस्ट्री , एनिमल हसबेंड्री एंड डेयरीइंग , म्यूजिक तबला , फिजिकल एजुकेशन , जूलॉजी , लॉ , पॉलिटिकल साइंस , हिंदी , मैथेमेटिक्स , एशियन कल्चर , हॉर्टिकल्चर , म्यूजिक , सितार/इंस्ट्रूमेंटल , सोशियोलॉजी , स्टैटिस्टिक्स , कॉमर्स और होम साइंस विषयों के इंटरव्यू तय तिथियों पर होंगे।

खबर अपडेट हो रही है….