पुणे ; पुणे के केतन हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. केतन की मंगेतर सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन के साथ मिलकर जिस तरीके से मर्डर प्लान किया, वो पुलिस को भी बहुत चौंका रहा है. हर वारदात के बाद कातिल अपने पीछे कोई न कोई सुराग जरूर छोड़ जाता है. ऐसा ही इस केस में भी हुआ. पुलिस ने डॉट से डॉट मिलाने शुरू किए तो तफतीश का सिरा सीधे सिया तक जा पहुंचा. जांच में पता चला है कि सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के बीच 6 महीने में 2004 बार कॉल हुई है. दोनों के बीच इस दौरान कुल 238 घंटे बातचीत हुई है. अब इस फोन कॉल्स में क्या बातें होती थीं, ये केतन की जान जाने के बाद पता चल रही है.

महज 20 साल की सिया कितनी शातिर थी, इसका अंदाजा केतन की हत्या के लिए बनाए गए उसके ‘प्लान’ से होता है. सिया ने मर्डर के लिए 12 नहीं, कुल 4 या हो सकता है उससे भी ज्यादा बनाए हों. उसकी अपने बॉयफ्रेंड चेतन से फोन पर लंबी बातचीत होती थी. पुलिस ने जब अपनी जांच का दायरा बढ़ाया तो पता चला कि सिया और चेतन के बीच 1 जनवरी से जून तक 6 महीनों में कुल 2004 बार कॉल हुई है. इस दौरान कुल 238 घंटे की बातचीत में दोनों ने केतन की हत्या का फुलप्रूफ प्लान बनाया.

पहाड़ों पर चढ़ने का शौकीन था केतन
19 जून को हत्या वाले दिन से पहले भी सिया ने केतन की जान लेने की कोशिश की थी. केतन को वो बहाने से लोहागढ़ किला ले गई. माउंटेनियरिंग के शौकीन केतन को भी अच्छा ही लगा होगा. उसे क्या पता था कि जिस पर वो अपनी जान छिड़कता है, वही उसकी जान लेने पर आमादा है. चोटी पर उसने केतन को धक्का दे दिया. लेकिन उस दिन केतन की किस्मत शायद अच्छी थी. उसके हाथ झाड़ी आ गई, जिससे वो लटक गया. ऊपर आने पर सिया ने सांप आ गया… सांप आ गया… ये कहकर केतन को गले लगा लिया और खुद पर शक नहीं होने दिया. उसने केतन से ऐसे जताया जैसे उसने सांप से बचाने के लिए केतन को धक्का दे दिया. प्यार में केतन को शायद सिया की साजिश का इल्म नहीं हुआ. बात आईगई हो गई.

मर्डर के लिए कई बैकअप प्लान थे सिया के पास
अब अगले प्लान पर काम करने का वक्त आ गया था. मौका था सिया का जन्मदिन जो 20 जून को था. बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए सिया ने फिर से लोहागढ़ ही चुना. बॉयफ्रेंड चेतन को भी पहले से वहीं बुला लिया. केतन खुशीखुशी सिया के साथ लोहागढ़ जन्मदिन मनाने चला गया. इस बार किस्मत पिछली बार की तरह केतन पर मेहरबान नहीं थी. सिया ने फिर से धक्का दिया. इस बार केतन तकरीबन 400 फीट नीचे खाई में गिर गया. सिया की मां ने केतन के खाई में गिरने की बात उसके घरवालों को बताई.

बहन की बातों से घूमी शक की सुई
सिया शातिर तो थी ही, एक्टिंग में भी वो किसी से कम नहीं थी. उसके घड़ियाली आंसुओं पर किसी को शुरुआत में शक नहीं हुआ. केतन की मौत के बाद जब उसकी बहन ने सिया से बात की तो उसे कुछ बातों पर शक हुआ. बात पुलिस तक पहुंची. यहीं से जांच की दिशा बदल गई. पुलिस ने सिया की कॉल डिटेल्स निकाली. उसमें खुलासा हुआ कि सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन के बीच 1 जनवरी से लगातार बातें होती थीं. सुबहशामदोपहररात… हर वक्त दोनों केतन को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रचते रहते.

बॉयफ्रेंड ने फोन पास में नहीं रखा
सिया जितनी शातिर थी, उसका बॉयफ्रेंड चेतन भी उतना ही चालाक. चेतन हत्या वाले दिन अपना मोबाइल अपनी दुकान पर रखकर अपने कर्मचारी का फोन लेकर चला गया. पुलिस ने 19 जून को चेतन को कॉल करने वाले हर कॉलर से पूछताछ की. सभी ने ये ही बताया कि 19 जून को केतन ने कॉल रिसीव नहीं की. उसके कर्मचारी से ही उनकी बात हुई. पुलिस का शक और पुख्ता होता गया. भीषण गर्मी में भी चेतन ने चेहरा छिपाने के लिए हुडी पहना था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने उसे लोहागढ़ में ही देख लिया. पुलिस ने अपने अंदाज में दोनों से पूछताछ की, तो दोनों टूट गए. अब पुलिस चार्जशीट फाइल करने के लिए सुबूत जुटा रही है. लोहागढ़ फोर्ट दोनों को ले जाया जाएगा. क्राइम सीन रीक्रिएट होगा. पुलिस ने केस को शीशे की तरह साफ कर दिया है.