कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न के मामला बढ़ते जा रहे हैं। जो बेहद चिंता का विषय है। इसी कड़ी में ताजा मामला जिला कुल्लू से सामने आया है। यहां पर एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वह महिला को उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहा है।

मेले में हुई थी दोनों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मामला जिला कुल्लू जिले के भुंतर से सामने आया है। यहां पर महिला पुलिस थाना धनोटू थाने में शिकायत दी थी कि वह मेलों में दुकान लगाती है। साल 2022 में मंडी शिवरात्रि मेले के दौरान उसकी पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी विकास कुमार से हुई थी। इसके बाद अप्रैल 2022 में कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान आरोपी ने महिला को बताया कि उसका तलाक हो चुका है और वह उससे शादी करना चाहता है।

 

आश्रम में किराए का कमरा लेकर किया दुष्कर्म

महिला का आरोप है कि आरोपी उसे शादी का भरोसा देकर भुंतर के एक आश्रम में किराए के कमरे में ले गया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर उसे पिला दी और फिर उसकी मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि आरोपी ने महिला को 2 से 3 दिन तक उसी कमरे में रखा। इसके बाद साल 2022 में ही आरोपी ने दोबारा शादी का झांसा देकर उसी आश्रम में उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसकी निजी तस्वीरें भी खींच लीं।

हरियाणा ले जाकर 4-5 महीने साथ रखा

शिकायत में महिला ने बताया कि जून-जुलाई 2022 में आरोपी उसे अपने साथ हरियाणा के सोनीपत ले गया था। वहां दोनों करीब 4 से 5 महीने तक साथ रहे। इसके बाद भी दोनों बीच-बीच में मिलते रहे। महिला का आरोप है कि आरोपी ने साल 2022 से लेकर अब तक उससे करीब 9 लाख रुपये और दुकान का सामान लिया, लेकिन न तो पैसे लौटाए और न ही सामान वापस किया।

 

तलाक नहीं लिया और अब फोटो वायरल करने की धमकी

महिला ने शिकायत में आगे बताया कि मई 2026 तक आरोपी ने अपनी पत्नी से तलाक नहीं लिया और न ही उससे शादी की। अब आरोपी उसे उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है।