
काले रंग के ये बीज चिया सीड्स हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिया सीड्स में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है जो आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकती है। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से चिया सीड्स को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आप अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। आइए पहले चिया सीड्स वॉटर बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं…
कैसे बनाएं चिया सीड्स वॉटर- सबसे पहले गिलास में 200-250 मिलीलीटर पानी निकालिए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब इस गिलास में 1-2 बड़े चम्मच यानी 15-30 ग्राम चिया सीड्स एड कीजिए। कम से कम 10-15 मिनट के लिए या फिर रात भर के लिए चिया सीड्स को पानी में भिगोए रखिए। जब सीड्स जेल जैसे दिखने लग जाएं, तब आप इस पानी को पी सकते हैं। चिया सीड्स वॉटर के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप नींबू के रस या फिर थोड़े से शहद को यूज कर सकते हैं।
सेहत के लिए फायदेमंद- चिया सीड्स वॉटर को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कब्ज से राहत पाने के लिए इस ड्रिंक को कंज्यूम किया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि चिया सीड्स वॉटर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी कारगर साबित हो सकता है? हाइड्रेशन और ऊर्जा बनाए रखने के लिए इस ड्रिंक को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, चिया सीड्स वॉटर आपकी हार्ट हेल्थ को सुधारने में भी असरदार साबित हो सकता है।
बूस्ट करे वेट लॉस जर्नी-
चिया सीड्स वॉटर पीने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाएगा। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो चिया सीड्स वॉटर को पीना शुरू कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लिमिट में रहकर ही चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।



