विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में सियासत का पारा चढ़ा हुआ है. गुरुवार को सूबे में TV9 नेटवर्क के सत्ता सम्मेलन पंजाब का मंच सजा हुआ है, जिसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह पहुंचे. परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में पिछले पौने 5 साल में जो हुआ है, वह देखना चाहिए. परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में आज केजरीवाल की फोटो भी नहीं लगती.

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करता, जो आम आदमी पार्टी कर रही है. उन्होंने कहा कि लोगों ने बदलाव के नजरिए से इन्हें चुना था, लेकिन बदलाव कुछ और हो गया.
डीजी और मुख्य सचिव कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे परगट सिंह
उन्होंने आरोप लगाया कि डीजी और मुख्य सचिव इनके कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं. परगट सिंह ने केंद्र सरकार को भी घेरते हुए कहा कि देश में इस वक्त क्या हो रहा है, इलेक्शन कमीशन क्या कर रहा है.
परगट सिंह ने कहा कि हमने आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं किया. पंजाब नफरत वालों की राजनीति को पसंद नहीं करता. परगट सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी का पंजाब से कोई लेनादेना नहीं है.
भगवंत सरकार को घेरा
परगट सिंह ने जब पूछा गया कि क्या चरणजीत सिंह चन्नी के यात्रा समापन में राजा वडिंग आएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि हमारे पास प्लेयर अच्छे हैं और हम उनसे काम ले रहे हैं. परगट सिंह ने जब पार्टी के मनमुटाव पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया.
परगट सिंह ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में केवल चुटकुले सुनाए जा रहे हैं, पिछले 5 साल से सिर्फ एकदूसरे पर तंज कसे जा रहे हैं. परगट सिंह ने कहा कि केजरीवाल, सिसोदिया और भगवंत मान के कितने लोग साथ चलते हैं? सबकी अलगअलग जिम्मेदारियां हैं.
वोट चोरी का उठाया मुद्दा
परगट सिंह ने कहा कि पंजाब ब्रांड को फिर से स्थापित करना हमारा मुद्दा है. प्रशासनिक और सोशल समस्याओं को सुलझाना है. हमारे काफी पुलिस के जवान भी इस ड्रग्स के शिकार हैं. हमें इसे सुधारना पड़ेगा. सारी ड्रग्स बॉर्डर के पार से आती है.
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि फॉर्म 6 के निर्देश सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिले थे. हम हर वोटर को उसका अधिकार दिलाएंगे. कानून में संशोधन या तो संसद से होगा या सुप्रीम कोर्ट के निर्देश से होगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगर ये चोरी नहीं है तो भाजपा ने संशोधन क्यों करवाया. ये तो सरेआम पकड़े गए हैं.
परगट सिंह ने कहा कि भगवंत मान ने पंजाब को पुलिस स्टेट बना दिया है.



