Featured Image

उत्तर प्रदेश में अवैध संबंधों और शक ने एक महिला की जान ले ली। पति की मौत के बाद दो बच्चों के साथ रह रही महिला को उसके ही रिश्ते के देवर ने पहले प्रेमजाल में फंसाया और फिर शक के चलते उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात के बाद शव को गन्ने के खेत में जमीन के नीचे दबा दिया और मौके से फरार हो गया। करीब 26 दिन बाद खेत से कंकाल मिलने पर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ।

पति की मौत के बाद देवर से बढ़ी नजदीकियां

जानकारी के मुताबिक, सुनैना के पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। इसी दौरान रिश्ते के देवर बसंत ने उसकी मदद करने के बहाने नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध बन गए। बताया जा रहा है कि बसंत सुनैना के साथ पत्नी जैसा व्यवहार करने लगा था।

दूसरे से बातचीत के शक में कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक, कुछ समय बाद बसंत को सुनैना पर शक होने लगा। उसे लगता था कि महिला किसी दूसरे व्यक्ति से भी बातचीत करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा।

आरोप है कि एक रात बसंत ने सुनैना को मिलने के बहाने गन्ने के खेत में बुलाया। वहां दोनों के बीच फिर विवाद हुआ और गुस्से में बसंत ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को खेत में जमीन के नीचे दबा दिया और फरार हो गया।

26 दिन बाद खेत से मिला कंकाल

सुनैना के अचानक लापता होने के बाद उसके बेटे अंगद ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की। जांच के दौरान करीब 26 दिन बाद गन्ने के खेत से एक कंकाल बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या के एंगल से जांचना शुरू किया।

मोबाइल कॉल डिटेल से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने जांच के दौरान सुनैना के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली, जिसमें बसंत का नाम सामने आया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या की वारदात कबूल कर ली।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मां की मौत के बाद उसके दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।