Lucknow School Student Protest: दिल्ली के जेन जी प्रोटेस्ट के बाद अब सभी जागरुक होते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज 17 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्कूल में टीचर्स की कमी को लेकर अब छात्राएं सड़क पर उतर आई हैं।

Lucknow: शिक्षकों की कमी पर भड़कीं छात्राएं, दुबग्गा से बालागंज मार्ग पर लगा लंबा जाम

लखनऊ के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर दुबग्गा बाईपास पर धरना प्रदर्शन किया। लंबे समय से पढ़ाई प्रभावित होने से… pic.twitter.com/plWAARb51k

— Bansal News Official August 17, 2026

स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर उन्होंने सड़कों पर प्रदर्शन ​किया। सभी छात्राएं सीएम योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग पर अड़ी हैं। पूरा मामला जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का बताया जा रहा है।

फिर शुरू हुआ धरना प्रदर्शन

आपको बता दें पूरा मामला लखनऊ के  जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का बताया जा रहा है। जहां की छात्राएं सब्जेक्टिव टीचर की कमी से परेशान हैं। शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्राओं ने दुबग्गा बाईपास पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाया हैं 

यातायात बाधित 

जानकारी के अनुसार रिक्त शिक्षक पदों को जल्द भरने की मांग को लेकर छात्राएं धरने पर बैठी हैं। हालांकि इससे यातायात भी बाधित हुआ है। छात्राएं मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाने की छात्राओं ने मांग की है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री को बुलाने के नारे भी लगाए हैं।

आपको बता दें ये स्कूल समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। हालांकि मौके पर छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान भारी भीड़ भी जुटी है।

एक सप्ताह पहले भी किया था प्रदर्शन 

आपको बता दे बीते सप्ताह 14 अगस्त को लखनऊ के मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं और बदहाली के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा था। विद्यालय प्रशासन की कथित लापरवाही से नाराज सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए थे।

जिसके बाद छात्रों ने बुद्धेश्वरमोहान मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया और ऐसे में विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जिसके बाद सड़क पर धरने के चलते इलाके में लंबा जाम लग गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

इसके बाद छात्रों के चक्काजाम की खबर मिलते ही समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और प्रमुख सचिव अनुराग यादव तुरंत मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बीच सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे छात्रों को समझाबुझाकर शांत कराया। मंत्री ने बच्चों को बैठाकर उनकी हर एक समस्या को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का ठोस भरोसा देने का निर्णय लिया।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।