Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के नए युग का आगाज होता दिखाई दे रहा है। हाल ही में IPL में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में डेब्यू कराया गया है, जिसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं।

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाए थे, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की T20 सीरीज में खिलाड़ी का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। इस सीरीज में वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया। तो आइए आपको इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।
Vaibhav Sooryavanshi को नही लगता किसी गेंदबाज से डर
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियों पोस्ट किया है, इस वीडियों में देखा जा सकता है कि वैभव सुर्यवंशी से पूछा जा रहा है कि वह एक गेंदबाज का नाम बताएं, जिनके खिलाफ आप बल्लेबाजी करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि अभी तक तो किसी के खिलाफ ऐसा नहीं है।
From Vaibhav being starstruck the first time he met Ravindra Jadeja to the two becoming best friends in Pink. Only the IPL could write this story
pic.twitter.com/7CA4Ze96sG
— Rajasthan Royals July 29, 2026
जिम्बाब्वे दौरे पर रहा है कमाल का प्रदर्शन
जैसा की हमने आपको बताया की इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया, लेकिन इस सीरीज में खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ ज्यादा शानदार नजर नहीं आया था। वहीं जिम्बाब्वे दौरे पर खिलाड़ी ने अपने बल्ले से कहर मचा दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस सीरीज में वैभव सुर्यवंशी के प्रदर्शन कि बात करें तो 3 मैचों में 151 रन अपने खाते में जोड़े हैं।
इस दौरान वैभव सूर्यवंशी का औसत 50.33 का रहा है, उन्होंने 196.10 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी, वहीं इस सीरीज में खिलाड़ी ने 2 बार अर्द्धशतक भी जड़ा था।
रेल बॉल क्रिकेट में भी कमाल का रहा है प्रदर्शन
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम में जगह मिली थी। इस दौरान खिलाड़ी ने बिहार से ईस्ट जोन की टीमन में जगह बनाने वाले एक मात्र खिलाड़ी बने थे। इसी के साथ ही इस दौरान वैभव सूर्यवंशी को उप कप्तानी भी सौंपी गई थी।




