Friday, December 5, 2025
IndiaTrending

पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, दूसरी शादी कर घर से निकाला!..

पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, दूसरी शादी कर घर से निकाला!..
पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, दूसरी शादी कर घर से निकाला!..

बेतिया। इनरवा थाना क्षेत्र के सकरौल गांव में पति के अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को भारी पड़ गया। पति ने न सिर्फ दूसरी शादी रचाई, वरन पहली पत्नी को घर से निकाल दिया है।

इस मामले में पीड़िता राधिका देवी ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। महिला थानाध्यक्ष श्यामली कमल ने बताया कि गौनाहा के श्रीरामपुर निवासी राधिका कुमारी की शादी इनरवा थाना के सकरौल निवासी मुकेश महतो से पांच साल पहले हुई थी।

पांच साल पहले हुई थी शादी
राधिका ने पति मुकेश महतो, सास नैना देवी, जेठ रमेश महतो, जेठानी किरण देवी तथा जेठानी की बहन पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा के धनहर दिहूली गांव निवासी मीरन देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।

प्राथमिकी में राधिका ने बताया है कि उसकी शादी पांच साल पहले मुकेश से हुई थी। शादी के चार-पांच माह तक पति व ससुराल वालों का व्यवहार ठीक रहा। उसके बाद आरोपित दहेज में गाड़ी की मांग करने लगे। विरोध करने पर राधिका को पीटा जाने लगा।

इधर उसके पति का अनैतिक संबंध एक महिला से हो गया था। जिसका विरोध करने पर उसके पति मुकेश महतो ने जेठानी की बहन मीरन देवी के साथ शादी कर ली।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply